यूपी उपचुनाव: सपा या कांग्रेस, फूलपुर से कौन लड़ेगा चुनाव? सीट बंटवारे पर पेंच फंसा

फूलपुर उपचुनाव 2024, उत्तर प्रदेश, 10 सीट, उपचुनाव, प्रयागराज, लोकसभा चुनाव, 10 विधानसभा सीट, फूलपुर सीट, समाजवादी पार्टी, Phulpur by-election 2024, Uttar Pradesh, 10 seats, by-election, Prayagraj, Lok Sabha elections, 10 assembly seats, Phulpur seat, Samajwadi Party,

फूलपुर उपचुनाव 2024: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (UP Bypolls) की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही राजनीतिक दलों के बीच कई सीटों पर दावेदारी तेज हो गई है। इसके साथ ही कुछ सीटों को लेकर गठबंधन दलों के बीच खींचतान भी शुरू हो गई है। इन्हीं सीटों में से एक प्रयागराज की फूलपुर सीट है, जहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दावेदारी कर रही हैं। कांग्रेस ने इसे नेहरू गांधी की परंपरागत सीट बताया है, वहीं सपा भी प्रत्याशी के चयन को लेकर मंथन में जुटी है। बता दें कि इन चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2027) के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

उपचुनाव से पहले कांग्रेस और सपा में खींचतान

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था और इसका फायदा दोनों ही दलों को मिला था। इसके बाद माना जा रहा था कि सपा-कांग्रेस मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, अब उपचुनाव से पहले दोनों के बीच खींचतान शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने फूलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ने का दावा किया है, वहीं समाजवादी पार्टी ने भी प्रत्याशी के चयन को लेकर मंथन शुरू कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने फूलपुर सीट को अपनी परंपरागत सीट बताया

कांग्रेस पार्टी ने फूलपुर सीट पर दावा करते हुए इसे नेहरू गांधी की परंपरागत सीट बताया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी फूलपुर से उपचुनाव लड़ेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम फैसला कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व लेगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। फूलपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का संगठन मैदान में लगा हुआ है और सभी कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी हो। वहीं, सपा भी फूलपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के चयन को लेकर मंथन में जुटी हुई है।

यूपी में किन सीटों पर होने जा रहे हैं उपचुनाव

1. खैर, अलीगढ़

2. मिल्कीपुर, अयोध्या

3. कटेहरी, अंबेडकरनगर

4. मीरापुर, मुजफ्फरनगर

5. सीसामऊ, कानपुर

6. फूलपुर, प्रयागराज

7. गाजियाबाद

8. मझवां, मिर्जापुर

9. कुंदरकी, मुरादाबाद

10. करहल, मैनपुरी

सांसद बनने के बाद नेताओं ने खाली की 9 सीटें

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों में से 9 सीटें मौजूदा विधायकों द्वारा हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में जीते गए क्षेत्रों को बरकरार रखने के लिए इस्तीफा देने के बाद खाली हुई हैं। वहीं, एक सीट सीसामऊ समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई है।

10 में से 5 सीटें सपा के कब्जे में

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों में से 5 सीटें समाजवादी पार्टी के कब्जे में थीं। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने 10 में से 5 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने तीन और उसके सहयोगी निषाद पार्टी और रालोद (2022 में सपा के साथ) ने एक-एक सीट जीती।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts