PUBG खेलते हुआ प्यार, 12000 KM दूर इटावा आ पहुंची युवती, देखें फिर क्या हुआ

PUBG खेलते हुआ प्यार, पाकिस्तान, इटावा आ पहुंची युवती, सीमा हैदर, सच्चा प्यार, इटावा पहुंची, पबजी लवर, Love while playing PUBG, Pakistani girl reached Etawah, Seema Haider, true love, reached Etawah, PUBG lover,

नई दिल्ली। कहते हैं कि सच्चा प्यार किसी सरहद को नहीं मानता। ऐसी ही कहानी हमने सीमा हैदर के मामले में देखी थी, जहां पाकिस्तान में रहने वाली चार बच्चों की मां अपने प्रेमी को पाने के लिए कहां से कहां चली आई। ऐसा ही एक नया मामला फिर यूपी में सामने आया है, जहां पबजी खेलते खेलते प्यार में पागल हुई एक अमेरिकी लड़की करीब 12 हजार किलोमीटर का सफर करके इटावा पहुंच गई। पुलिस को जब उसकी कहानी पता चली तो वो भी सन्न रह गई।

फ्लोरिडा शहर की रहने वाली ब्रुकलीन पबजी गेम की दीवानी

खबरों के मुताबिक, अमेरिका के फ्लोरिडा शहर की रहने वाली ब्रुकलीन पबजी गेम की दीवानी थी। पबजी खेलते-खेलते वो चंडीगढ़ के दोस्त युवी वांगो और इटावा के हिमांशु के संपर्क में आई। ब्रुकलीन फ्लोरिडा के क्रीक रोड ग्रेसविले की रहने वाली है और ऑनलाइन उसकी चैटिंग इन दोनों से चल रही थी।

इटावा पहुंची ब्रुकलीन

पबजी खेलते वक्त उसकी फ्रेंडशिप चंडीगढ़ के एक शख्स युवी वांगो से हुई थी। ब्रुकलीन तीन महीने से चंडीगढ़ में अपने दोस्त के साथ ही उसके फ्लैट पर रह रही थी, लेकिन वो हिमांशु से मिलने को बेताब थी। इसी बीच वो भी चंडीगढ़ पहुंच गया और दोनों में प्यार भी हो गया। हिमांशु के साथ प्यार होते ही ब्रुकलीन इटावा आने की जिद करने लगी। हिमांशू के बार-बार मना करने के बाद भी ब्रुकलीन नहीं मानी।

10 जून को इस भयंकर गर्मी में इटावा के भरथना पहुंची

कहते हैं प्यार में इंसान अंधा हो जाता है। बार-बार ब्रुकलीन के कहने के बाद ब्रुकलीन और हिमांशु 10 जून को इस भयंकर गर्मी में इटावा के भरथना पहुंच गई, लेकिन फिर इसके बाद तीन दिन साथ में बिताने के बाद वो लड़की रोडवेज बस से वापस दिल्ली जा रहे थी। तभी किसी सवारी को ये मामला थोड़ा संगीन लगा। जिसके बाद बस यात्री ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी।

ब्रुकलीन अपनी मर्जी से इंडिया आई

हालांकि पूछताछ में पाया गया कि ब्रुकलीन अपनी मर्जी से इंडिया आई थी। उसे वापस महिला पुलिस के साथ दिल्ली रवाना कर दिया गया। जहां से वो अपने देश वापस चली जाएगी। पुलिस की माने तो लड़की हिंदी बिल्कुल नहीं जानती थी। उसके बातचीत करने का लहजा भी अमेरिकन था। वहीं, हिमांशु की इंग्लिश भी कमजोर थी। इसलिए दोनों गूगल ट्रांसलेटर के माध्यम से आपस में बातचीत करते थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts