सड़क दुर्घटना: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 5 घायल

सड़क दुर्घटना, झारखंड, पूर्व सीएम चंपई सोरेन, एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 5 घायल, सुरक्षाकर्मी की मौत, Road accident, Jharkhand, former CM Champai Soren, escort vehicle crashed, one dead, 5 injured, security personnel killed,

झारखंड में सड़क दुर्घटना: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। एस्कॉर्ट वाहन मंगलवार और बुधवार की रात करीब 2 बजे चंपई सोरेन को उनके गांव छोड़कर लौट रहा था।

चंपई सोरेन को उनके गांव छोड़कर लौट रहा था एस्कॉर्ट दल

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा में छोड़कर एस्कॉर्ट दल लौट रहा था। इसी दौरान सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के पास अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई। एस्कॉर्ट वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंच गए।

पश्चिमी सिंहभूम निवासी जवान विनय बनसिंह की मौत हो गई

इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारी और पुलिस दल वहां पहुंच गया। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को सदर अस्पताल ले जाया गया। शव को भी सदर अस्पताल ले जाया गया। घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। दुर्घटना में मरने वाले चालक का नाम विनय बनसिंह है। उसकी उम्र 45 वर्ष है। वह पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के भोया गांव का रहने वाला था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts