पाकिस्तानी क्रिकेटर की अंग्रेजी फिर बनी मजाक, देखें Video

पाकिस्तानी क्रिकेटर, अंग्रेजी, आयरलैंड मैच, सोशल मीडिया, वीडियो वायरल, शाहीन, मतलब गलत समझा, पाकिस्तानी क्रिकेटर, Pakistani cricketer, English, Ireland match, social media, video viral, Shaheen, meaning misunderstood, Pakistani cricketer,

आयरलैंड मैच के बाद शाहीन अफरीदी से हुई थी झड़प। दिक्कत ये थी कि शाहीन ने अंग्रेजी में पूछे गए सवाल का मतलब गलत समझा और गलत जवाब दे दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो आया और एक बार फिर पाकिस्तानी क्रिकेटर की अंग्रेजी का मजाक बन गया।

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटरों का अक्सर उनकी अंग्रेजियत को लेकर मजाक उड़ाया जाता है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद भी ऐसा ही हुआ। इस बार पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को उनकी खराब अंग्रेजी के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। हुआ यूं कि आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद शाहीन से अलग सवाल पूछा गया लेकिन उन्होंने अलग जवाब दिया।

 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

शाहीन शाह अफरीदी के साथ ये घटना आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद घटी। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में उनसे कैच लेने के दौरान उस्मान खान से हुई भिड़ंत के बारे में पूछा गया, जिस पर वह अलग-अलग जवाब देने लगे। हुआ यूं कि शाहीन की अंग्रेजी सामने आई और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शाहीन अफरीदी को अंग्रेजी का सवाल समझ नहीं आया

आयरलैंड की पारी के दौरान 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी और उस्मान खान मैदान पर टकरा गए। दोनों खिलाड़ी मार्क अडायर को पकड़ने के लिए दौड़े। इसी दौरान दोनों आपस में टकराकर जमीन पर गिर गये। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में शाहीन से पूछा गया कि टक्कर कैसे हुई। लेकिन, ऐसा लगता है कि उन्हें अंग्रेजी में पूछा गया सवाल समझ नहीं आया और उन्होंने गलत जवाब दे दिया। शाहीन कहने लगे कि नई गेंद स्विंग कर रही है और पुरानी गेंद भी मदद कर रही है। गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमने अच्छा प्रदर्शन किया है।

पाकिस्तान ने आयरलैंड को हराया

जहां तक मैच की बात है तो आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी की। हालांकि, पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने उनकी टीम सिर्फ 106 रन ही बना सकी। पाकिस्तान को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य मिला जिसे उसने पहले 7 गेंद पहले 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts