दीपू ने शेयर किया कल्कि से प्रभास का अवतार, इस दिन सिनेमा घरों में आयेगी फिल्म

दीपिका पादुकोण, प्रभास, कल्कि, 27 जून 2024, ट्रेलर 10 जून 2024, इंतजार खत्म, सुपरस्टार्स प्रभास, deepika padukone, prabhas, kalki, 27 june 2024, trailer 10 june 2024, wait is over, superstars prabhas,

प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स को एक साथ फिल्म कल्कि 2898 AD में देखने का इंतजार हो रहा है। अब एक्टर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर ट्रेलर की जानकारी दे दी है। दीपिका ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें सिर्फ प्रभास को देखा जा सकता है। एक्टर किसी सुपर हीरो की तरह पोज़ देते दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि फिल्म कल्कि का ट्रेलर 10 जून को आने वाला है।

कल्कि का इंतजार

कल्कि अभी तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। सालों से इस फिल्म पर डायरेक्टर नाग आश्विन काम कर रहे थे। अब जा कर उनका ये ड्रीम प्रोजेक्ट लोगों को दिखाने के लिए तैयार है। पिछले दिनों पहली झलक सामने आई थी जिसमें अमिताभ बच्चन को उनके करियर के सबसे शानदार किरदार में से एक अश्वत्थामा बने दिखाया गया था। हल्की सी झलक ने ही फैंस को खुश कर दिया था। अब फिल्म का इंतजार हो रहा है।

दीपिका पादुकोण, प्रभास, कल्कि, 27 जून 2024, ट्रेलर 10 जून 2024, इंतजार खत्म, सुपरस्टार्स प्रभास, deepika padukone, prabhas, kalki, 27 june 2024, trailer 10 june 2024, wait is over, superstars prabhas,

प्रभास के किरदार

बताया जा रहा है कि कल्कि में प्रभास 5 से 6 अलग किरदारों में नजर आएंगे। उन्हें भगवान राम, भगवान श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु, भगवान बुद्धा, भैरवा और कल्कि जैसे किरदारों में देखा जाएगा। इन किरदारों में प्रभास को देखना शानदार होने वाला है। वहीं दीपिका भी अब तक के सबसे अलग किरदार में दिखेंगे। हालांकि, अभी तक उनके रोल से जुड़ी कोई बड़ी खबर सामने नहीं आई है। लेकिन प्रभास के साथ उन्हें स्क्रीन पर देखना मज़ेदार होगा।

महेश बाबू होंगे विष्णु

कल्कि एक पौराणिक कथा पर आधारित कहानी मानी जा रही है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका और अमिताभ बच्चन के अलावा कमल हासन के होने की भी खबर है। ऐसी भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि एक्टर महेश बाबू ने भी फिल्म में अपनी आवाज दी है। उन्हें भगवान विष्णु के रूप में सुना जा सकता है। ये फिल्म 27 जून को रिलीज़ के लिए तैयार है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts