वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 2 श्रद्धालुओं की मौत… कई के फंसे होने की आशंका

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 2 श्रद्धालुओं की मौत, माता वैष्णो देवी, जम्मू-कश्मीर, पंछी हेलीपैड, Landslide on Vaishno Devi route, 2 devotees died, Mata Vaishno Devi, Jammu and Kashmir, Panchi helipad,

माता वैष्णो देवी मार्ग: जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर पंछी हेलीपैड के पास भूस्खलन हुआ है। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि कुछ घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि भूस्खलन के कारण कई श्रद्धालु फंसे हो सकते हैं।

सूचना मिलते ही स्थानीय टीम मौके पर पहुंच गई और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मलबा हटाने का काम जारी है। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार बताया गया कि भूस्खलन के कारण भवन मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि घायल यात्री को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है और उसकी हालत स्थिर है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर हैं। इसमें दिखाया गया है कि भूस्खलन की घटना किस तरह हुई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts