AC में ब्लास्ट होने के बाद, पुलिस थाने में लगी आग

AC में ब्लास्ट, भीषण गर्मी, पुलिस थाने, आग, एसी में लगी आग, पुलिस थाना, उत्तर प्रदेश, भीषण अग्निकांड, मेरठ, Blast in AC, severe heat, police station, fire, fire in AC, police station, Uttar Pradesh, massive fire, Meerut,

भीषण गर्मी में एसी में धमाका होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अभी तक घरों में एसी फटने की खबरें सुनी, आज पुलिस थाने में लगा एसी फट गया और भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर सामान और रिकॉर्ड राख हो गया।

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज सुबह एक पुलिस थाने में भीषण अग्निकांड हुआ। आग AC में ब्लास्ट होने के बाद लगी। सदर बाजार में बने पुलिस थाने में लगा AC बम तरह ऐसे फटा कि दहशत फैल गई। एक बार तो लगा, जैसे आतंकी हमला हुआ हो। फिर पुलिसकर्मियों ने AC को जलते देखा तो ब्लास्ट होने का पता चला।

वहीं आग में जलकर पूरा थाना राख हो गया। सारे रिकॉर्ड और फर्नीचर भी जल गए हैं। वहीं थाने के अंदर आग लगने से जहां पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया, वहीं बाजार में भी अफरा तफरी मच गई। थाने से सटी दुकान खाली कराई गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने भी आग बुझाने में पुलिस कर्मियों की मदद की। आग की चपेट में आस-पास खड़े वाहन भी आ गए।

राजस्थान में AC फटने से मरे थे पति-पत्नी

बता दें कि इस बार गर्मी में AC फटने से जहां अग्निकांड हुए, वहीं लोगों की मौत भी हुई है। पिछले हफ्ते राजस्थान में घर में लगा AC फटने से बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत हो गई थी। दोनों सो रहे थे, जब AC फटा और दम घुटने से नींद में ही दोनों की जान चली गई। हादसे का पता तब चला, जब लोगों ने घर में आग की लपटें देखीं, लेकिन दपंति को बचाया नहीं जा सका था।

मृतकों की पहचान 65 वर्षीय प्रवीण वर्मा और उनकी 60 साल की पत्नी रेणु वर्मा के रूप में हुई थी। दोनों का इकलौता बेटा पत्नी के साथ थाईलैंड में रहता है और डॉक्टर है। उसके आने के बाद ही मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ था। वहीं घर में AC फटने से दंपति की मौत होने की खबर ने लोगों में दहशत फैला दी थी।

नोएडा और गाजियाबाद में एसी फटने की घटनाएं

बता दें कि इस सीजन में दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद शहरों में एसी फटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बीते दिन गाजियाबाद शहर की पॉश सोसाइटी में एसी में ब्लास्ट हुआ था। परिवार ने खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई थी। वसुंधरा इलाके की पॉश सोसाइटी में हुए अग्निकांड में 2 मंजिला बिल्डिंग जलकर राख हो गई थी।

इससे पहले नोएडा के सेक्टर-100 में लोट्स बुलेवार्ड सोसाइटी में एसी फटने से घर में आग लग गई थी। पंजाब से घर की छत पर रखा AC का कंप्रेसर बम जैसे फटा और आउटडोर जलकर राख हो गया। इससे पहले नोएडा के सेक्टर-63 में आईटी कंपनी के ऑफिस में AC फटा था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts