भारत में वंदे भारत से भी तेज गति वाली हाई-स्पीड ट्रेनें जल्द ही चलने वाली हैं। ये ट्रेनें 280 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी।
वर्तमान में, भारत में सबसे तेज़ गति वाली ट्रेन वंदे भारत है। लेकिन अब भारतीय रेलवे इससे भी तेज रफ्तार वाली ट्रेन का निर्माण कर रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इस नई हाई-स्पीड ट्रेन की जानकारी दी। इस ट्रेन को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (चेन्नई) और बीईएमएल मिलकर डिजाइन और निर्माण कर रहे हैं।
रेल मंत्री के मुताबिक, यह नई ट्रेन 280 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी, जिससे वंदे भारत ट्रेनों को पीछे छोड़ दिया जाएगा। वंदे भारत ट्रेनों की सफलता के बाद भारतीय रेलवे ने इस हाई-स्पीड ट्रेन सेट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की है।
नई ट्रेन की लागत और विशेषताएं
नई हाई-स्पीड ट्रेन का निर्माण एक कठिन और तकनीकी रूप से जटिल कार्य है। रेल मंत्री ने संसद में बताया कि इस ट्रेन की निर्माण लागत 28 करोड़ रुपये (टैक्स को छोड़कर) होगी।
इस ट्रेन में यात्रियों के लिए कई विशेष सुविधाएं भी होंगी। इनमें सीसीटीवी, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स, आधुनिक लाइटिंग, और फायर एक्सटिंग्यूशर जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इसके अलावा, ट्रेन के डिजाइन में इलेक्ट्रिकल सिस्टम, एसी और वेंटिलेशन पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि यात्रा अनुभव और भी आरामदायक हो।