महिला टी20 विश्व कप: बाएं हाथ की स्पिनर इनोका रानावीरा की श्रीलंका टीम में वापसी

महिला टी20 विश्व कप, श्रीलंका टीम, संयुक्त अरब अमीरात, महिला टी20 विश्व कप, कप्तान चमारी अटापट्टू, 15 सदस्यीय टीम, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, Women's T20 World Cup, Sri Lanka team, UAE, Women's T20 World Cup, Captain Chamari Atapattu, 15-member squad, International Cricket,

कोलंबो: श्रीलंका ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए कप्तान चमारी अटापट्टू की अगुआई वाली 15 सदस्यीय टीम में बाएं हाथ की स्पिनर इनोका रानावीरा को वापस बुलाया है।

रानावीरा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने श्रीलंका के लिए अपना आखिरी मैच विश्व कप क्वालीफायर के दौरान खेला था। यूएई में स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में टीम को उनके अनुभव का फायदा मिलने की उम्मीद है।

अटापट्टू की अगुआई में श्रीलंका ने पिछले डेढ़ साल में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने इस दौरान किसी भी प्रारूप की सीरीज में पहली बार इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराया। टीम हाल ही में ऐतिहासिक एशिया कप खिताब जीतने में भी सफल रही।

श्रीलंका इस टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 3 अक्टूबर को शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। टीम: चमारी अटापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, ऋषिता माधवी, नीलाक्षिका डी सिल्वा, इनोका राणावीरा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, सचिनी निसांकाला, विशमी गुनारा ताने, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शिनी, शशिनी गिम्हानी, अमा कंचन ए. रिजर्व खिलाड़ी: कौशिनी नुत्यांगना।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts