मॉर्निंग वॉक के दौरान दिग्गज नेता को मारी गोली, बिहार में गरमाई सियासत

मॉर्निंग वॉक, दिग्गज नेता, मारी गोली, बिहार में गरमाई सियासत, मारी गोली, आरजेडी नेता, राष्ट्रीय जनता दल, प्रदेश महासचिव पंकज यादव, ताबड़तोड़ फायरिंग, आरजेडी नेता पंकज यादव, Morning walk, veteran leader, shot, politics heated up in Bihar, shot, RJD leader, Rashtriya Janata Dal, state general secretary Pankaj Yadav, rapid firing, RJD leader Pankaj Yadav,

बिहार में आरजेडी नेता को मारी गोली: बिहार के मुंगेर में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महासचिव पंकज यादव को तीन बाइक सवारों ने गोली मार दी। हर दिन की तरह पंकज यादव सुबह 5 बजे मुंगेर एयरपोर्ट इलाके में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान तीन बाइक सवारों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली पंकज यादव के सीने में लगी।

आरजेडी नेता बेहद नाराज

आरजेडी नेता पंकज यादव को गंभीर हालत में मुंगेर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, प्रदेश महासचिव को गोली मारे जाने के बाद आरजेडी नेता बेहद नाराज हैं। पार्टी नेताओं का आरोप है कि मुंगेर पुलिस प्रशासन अपराध पर नियंत्रण करने में विफल रही है। ‘जिले में हत्याओं का सिलसिला जारी है।’

लॉ एंड ऑर्डर पर तेजस्वी का हमला

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार में लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर लगातार आवाज उठा रहे हैं। पार्टी ने इस मुद्दे पर राजभवन मार्च भी किया। पिछले कुछ दिनों से तेजस्वी लगातार सोशल मीडिया पर बिहार में अपराध की घटनाओं को गिना रहे हैं। तेजस्वी यादव ने ‘X’ पर लिखा कि, ‘सुशासन ही कुशासन से मुक्ति की एकमात्र उम्मीद है। आज द्रौपदी रो रही है।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts