राष्ट्रपति आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी, उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगी शामिल

राष्ट्रपति, श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन-इंदौर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्रीमती मुर्मू, President, Shri Mahakaleshwar Temple, Ujjain-Indore, Chief Minister Dr. Mohan Yadav Mrs. Murmu,

उज्जैन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने मध्य प्रदेश दौरे के दूसरे दिन इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी। सभी कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्रीमती मुर्मू के साथ मौजूद रहेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्रीमती मुर्मू सुबह इंदौर से रवाना होकर उज्जैन पहुंचेंगी। करीब 10 बजे वे उज्जैन में सफाई मित्र सम्मेलन और उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इसके बाद वे श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर में वे उज्जैन से वापस इंदौर जाएंगी। इंदौर में वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम को वे इंदौर से रवाना होंगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts