दो भाइयों का झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस खुद फंसी, पुलिस पर कर दिया हमला और पीआरवी गाड़ी में लगा दी आग

झगड़ा, पुलिस खुद फंसी, गिरफ्तार, झांसी, विवाद, संपत्ति, Fight, police themselves trapped, arrested, Jhansi, dispute, property,

झांसी। झांसी में दो भाइयों का झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस खुद फंस गई। दोनों भाई के बीच पहले झगड़ा हुआ लेकिन पुलिस के पहुंचने पर दोनों एक हो गए और हमला कर दिया। बजरंग कॉलोनी में सिपाही और उसके भाई के बीच संपत्ति विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर दोनों ने लाइसेंसी रायफल से फायरिंग कर दी और पीआरवी गाड़ी में आग लगा दी। जवानों की सूचना पर पहुंची फोर्स ने सिपाही को मौके से पकड़ लिया, जबकि उसके भाई को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है।

संपत्ति को लेकर हुआ विवाद

नवाब थाना क्षेत्र के बजरंग कॉलोनी निवासी योगेंद्र महोबा में सिपाही के पद पर तैनात है। बजरंग कॉलोनी में भाई सुरेंद्र से संपत्ति को लेकर उसका विवाद हो गया। मकान को लेकर दोनों भाईयों के बीच में झगड़ा हो गया। इसकी सूचना डायल 112 को मिलने पर पीआरबी जवान मौके पर पहुंचे। पीआरवी को देख दोनों भाइयों ने एक होकर पुलिस वालों पर ही हमला कर दिया। लाइसेंसी रायफल से दोनों ने फायरिंग कर दी। छत से पुलिस वालों पर गोलियां बरसाने लगे। जैसे ही पुलिस वाले वहां से भागने लगे तो उनकी गाड़ी भी फूंक दी।

पीआरवी जवानों की सूचना पर पुलिस अफसर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे

पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों ने पीआरवी गाड़ी में आग भी लगा दी। पीआरवी जवानों की सूचना पर पुलिस अफसर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सिपाही योगेंद्र को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसका भाई सुरेंद्र पुलिस की पकड़ में नहीं आया और वहां से भाग गया। फोर्स सुरेंद्र को पकड़ने के लिए भागी। भागे दूसरे भाई सुरेंद्र को फोर्स ने मेडिकल कॉलेज के पीछे जंगल में घेर लिया। सुरेंद्र ने फिर पुलिस पर फायरिंग की। इसी के बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दी। सुरेंद्र के पैर में गोली लगने के बाद सुरेंद्र को पकड़ लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts