वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का निधन, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में थे भर्ती

नई दिल्ली, भाजपा, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता प्रभात झा, निधन, प्रभात झा, गुरुग्राम, मेदांता अस्पताल, 67 साल की उम्र, अंतिम सांस, New Delhi, BJP, former national vice president, senior leader Prabhat Jha, passed away, Prabhat Jha, Gurugram, Medanta Hospital, age 67, last breath,

नई दिल्ली: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया। प्रभात झा ने आज यानी शुक्रवार 26 जुलाई को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 67 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। प्रभात झा ने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। प्रभात झा का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। जहां कई महीनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। बिहार के दरभंगा के रहने वाले प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। लेकिन वे लगातार मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय थे। वे मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। संगठन में प्रभात झा की अच्छी पकड़ थी। हालांकि, वे पिछले कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे।

बिहार की धरती पर जन्मे प्रभात झा

बिहार के दरभंगा जिले के हरिहरपुर गांव में 4 जून 1957 को जन्मे प्रभात झा के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल है। दरभंगा में जन्म लेने के बाद प्रभात झा अपने पूरे परिवार के साथ मध्य प्रदेश आ गए। जहां उन्होंने लोगों के दिलों में नई जगह बनाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभात झा के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे बिहार के मधुबनी जिले के कुरमई गांव में किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के सीएम ने जताया दुख

प्रभात के निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारे में शोक का माहौल छा गया। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने प्रभात झा के निधन पर दुख जताया। मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस घोर वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मध्य प्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी। आपका निधन राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ओम शांति!

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताया दुख

मोहन यादव के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रभात झा के निधन पर दुख जताया, जहां उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा जी के निधन की खबर बेहद दुखद है।

उनका पूरा जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित रहा। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ओम शांति!

शिप्राराज सिंह चौहान ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रभात झा के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया है। उन्होंने लिखा कि वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साथी प्रभात झा जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं।

उन्होंने हमेशा जनकल्याण और लोगों के हित के लिए काम किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts