पुलिसकर्मी थाने में ही मनाएंगे त्यौहार, इस तारीख तक छुट्टियां रद्द, डीजीपी ने जारी किया सख्त आदेश

पुलिसकर्मी, थाने में ही मनाएंगे त्यौहार, छुट्टियां रद्द, डीजीपी, सख्त आदेश, उत्तर प्रदेश पुलिस, आईपीएस प्रशांत कुमार, Policemen will celebrate festivals in police stations, holidays cancelled, DGP, strict orders, Uttar Pradesh Police, IPS Prashant Kumar,

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जहां आगामी त्यौहारों को देखते हुए प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। पुलिसकर्मियों को अगले महीने की 8 तारीख तक कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। हालांकि विशेष परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों को छुट्टी जरूर मिल सकती है। इसके लिए उन्हें उच्च अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

आईपीएस प्रशांत कुमार ने एक सर्कुलर जारी कर 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। दरअसल अभी नवरात्रि चल रही है और इसके बाद दुर्गाष्टमी, फिर दशहरा और उसके बाद दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा समेत कई त्यौहार हैं। जिसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश में 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

यह आदेश डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। इस आदेश के जारी होने के बाद पुलिसकर्मी अब दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व की छुट्टियां नहीं मना पाएंगे। इसके अलावा जिन लोगों ने पहले से छुट्टी के लिए आवेदन कर रखा है, उनकी छुट्टियां भी रद्द कर दी जाएंगी और जो छुट्टी पर हैं, उन्हें वापस ड्यूटी पर बुलाया जाएगा।

इस बीच, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के आगामी त्योहारों पर लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाराणसी में गंगा घाटों की सफाई का काम चल रहा है। वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर कम हो गया है, जिससे घाटों पर भारी मात्रा में कीचड़ जमा हो गया है। इस कीचड़ को साफ करना एक चुनौती बन गया है, लेकिन छठ, दिवाली, दशहरा और देव दीपावली जैसे आगामी त्योहारों को देखते हुए यह काम तेजी से किया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts