पीएम मोदी ने 3 महीने बाद फिर की ‘मन की बात’, इन मुद्दों पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मन की बात, कार्यक्रम, देश की जनता का आभार, रेडियो कार्यक्रम मन की बात, भारतीय संस्कृति, Prime Minister Narendra Modi, Mann Ki Baat, Program, Gratitude to the people of the country, Radio Program Mann Ki Baat, Indian Culture,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीन महीने बाद मन की बात कार्यक्रम किया। जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की है। इस दौरान उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए लोगों से एक अपील भी की है। इसके अलावा उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनने के लिए देश की जनता का आभार जताया।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन महीने बाद एक बार फिर अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। चुनाव से पहले आचार संहिता लागू होने के बाद पीएम मोदी का यह कार्यक्रम रोक दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार जनता से मन की बात की है।

लोकसभा चुनाव 2024 दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है

उन्होंने देशवासियों का आभार जताते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है। आज तक किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव नहीं हुआ है। मैं देश के मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बधाई देता हूं। साथ ही, मैं चुनाव आयोग को वोटिंग से लेकर नतीजों तक की मेहनत के लिए सलाम करता हूं।

मां का कर्ज

इसके बाद पीएम मोदी ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि दुनिया में सबसे अनमोल रिश्ता मां का होता है। मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां अपने बच्चे के लिए हर दर्द सहती है। हर दुख-दर्द सहकर अपने बच्चों पर सिर्फ प्यार लुटाती है। अपने बच्चों की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ती। हर इंसान पर मां का प्यार कर्ज की तरह होता है। जिसे कोई कभी नहीं चुका सकता।

एक पेड़ लगाने की अपील

अपनी मां को याद करते हुए उन्होंने लोगों से उनके नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि मां को कुछ देने की चाहत से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का नाम ‘एक पेड़ मां के नाम’ है। इस अभियान के तहत मैंने भी एक पेड़ लगाया है और आप सभी को भी एक पेड़ लगाना चाहिए।

विदेशों में भारत की संस्कृति

30 जून के इतिहास के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास है। इस दिन को हमारे आदिवासी भाई-बहन हुल दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन की कहानी वीर सिद्धू-कान्हू के अदम्य साहस से जुड़ी है। जिन्होंने विदेशी शासकों का डटकर विरोध किया था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कुवैत और तुर्कमेनिस्तान का भी जिक्र किया।

भारतीय संस्कृति पर होगी चर्चा

उन्होंने बताया कि कुवैत सरकार की ओर से वहां के राष्ट्रीय रेडियो पर एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम हर रविवार को हिंदी में चलाया जाएगा। जिसमें भारत और भारतीय संस्कृति पर बात की जाएगी। जिससे वहां रहने वाले भारतीयों को काफी अच्छा लगेगा। इसके लिए मैं कुवैत सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

मई में तुर्कमेनिस्तान में राष्ट्रकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 300वीं जयंती

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस साल मई में तुर्कमेनिस्तान में राष्ट्रकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 300वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर तुर्कमेनिस्तान ने दुनिया के 24 मशहूर कवियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। जिसमें से एक गुरुदेव की प्रतिमा भी थी। यह भारत के लिए गर्व की बात है। इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में योग दिवस, लोकल प्रोडक्ट पर ग्लोबल, अमृत सरोवर, कर्थुम्भी छतरी और ओलंपिक खेलों पर भी चर्चा की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts