भीषण गर्मी से मिलेगी राहत: इन राज्यों में मानसून ने दस्तक, जल्द होगी बारिश

भीषण गर्मी, इन राज्यों में मानसून ने दस्तक, जल्द होगी बारिश, भीषण भरी गर्मी से राहत, पुणे, सतारा, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सोलापुर, सांगली, रत्नागिरि, उस्मानाबाद, Extreme heat, Monsoon has arrived in these states, it will rain soon, relief from extreme heat, Pune, Satara, Sindhudurg, Kolhapur, Solapur, Sangli, Ratnagiri, Osmanabad,

नई दिल्ली। देश में भीषण गर्मी के दौर में बारिश लोगों के लिए राहत (Weather Today) की सांस बनकर आई है। हालांकि, कुछ राज्यों में अभी भी प्री मानसून का इंतजार है। 30 मई को केरल में मानसून ने दस्तक दी थी, इसके बाद से यह उत्तर भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भीषण भरी गर्मी से राहत

कुछ राज्यों में प्री मानसून (Pre Monsoon) का लोगों को भीषण भरी गर्मी से राहत दे रहा है तो कुछ राज्य अभी भी आसमान की ओर देखकर बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बारिश राहत बनकर आई है, मौसम सुहाना हो गया है, लोग अपने परिवार के साथ प्री मानसून का आंनद ले रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं देश में कहां-कहां बारिश होने की संभावना है।

4 से 5 दिन में उत्तर पूर्वी भारत को मिलेगी राहत

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले चार से पांच दिन उत्तर पूर्वी भारत में लू चलने की संभावना है, इससे लोगों को फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, इस बार महाराष्ट्र में मानसून (Monsoon Update) समय से पहले दस्तक देने वाला है।

पुणे, सतारा, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सोलापुर, सांगली, रत्नागिरि और उस्मानाबाद में 10 जून तक मानसून आने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। आईएमडी के मुताबिक, 10 जून तक मानसून पूरा राज्य राज्य मानसून से कवर कर लेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मध्य प्रदेश (MP Monsoon Update) में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है। साथ ही मानसून भी आने वाला है। ऐसे में एमपी में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने और आलोवृष्टि होने की संभावना है। इसके साथ ही बादल भी जमकर बरसेंगे। वहीं, आईएमडी (IMD Monsoon Update) ने प्रदेश में 8 जून को तेज आंधी और गरज-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 9 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts