अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी: न्यूयॉर्क के पार्क में अंधाधुंध गोलियां चलीं, 1 की मौत और 6 घायल

अमेरिका, सामूहिक गोलीबारी, न्यूयॉर्क के पार्क, अंधाधुंध गोलियां, 1 की मौत, गोलीबारी हुई, पार्क में गोलीबारी, रोचेस्टर शहर, America, mass shooting, New York park, indiscriminate firing, 1 dead, firing took place, shooting in the park, Rochester city,

नई दिल्ली: न्यूयॉर्क के रोचेस्टर शहर के एक पार्क में अचानक गोलीबारी हुई, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए, रोचेस्टर पुलिस ने बताया कि शाम 6:20 बजे पार्क में गोलीबारी और बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने की सूचना मिलने पर वे वहां पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि कई लोग गोली लगने से घायल हैं, साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौके से भाग रहे थे।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक इस गोलीबारी की वजह से 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा 5 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों को निजी वाहन और अन्य को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

1 की मौत, 6 घायल

स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी कि न्यूयॉर्क के एक पार्क में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts