29 जून की तारीख भारत और विश्व के इतिहास में कई कारणों से दर्ज है। देश-दुनिया के इतिहास में 29 जून की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है…
1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त।
1757 : मीर जाफर ने बंगाल, बिहार और ओडिसा के नवाब की गद्दी संभाली।
1888 : शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई।
1913 : यूनान सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गेरिया का युद्ध शुरू हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है।
1932 : सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
1974 : सशेल्स द्वीपसमूह को स्वतंत्रता मिली।
1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।
2004 : पूर्वी एशिया सम्मलेन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।
2005: भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।
2008ः थॉमस बीटी ने बेटी को जन्म दिया। इसके साथ ही बच्चा पैदा करने वाले वे दुनिया के पहले पुरुष बन गये।
2013ः अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।
2014ः सायना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती।
2019ः मलयालम फिल्म निर्देशक बाबू नारायण का निधन हुआ।