भारत एवं विश्व इतिहास में 27 जून की प्रमुख घटनाएं

भारत, विश्व इतिहास, 27 जून की प्रमुख घटनाएं, महत्वपूर्ण घटनाएं, इतिहास, इतिहास के पन्ने, प्रमुख घटनाएं, भारत एवं विश्व इतिहास, 27 जून का इतिहास, India, World History, Major Events of 25 June, Important Events, History, Pages of History, Major Events, India and World History, History of 25 June,

नयी दिल्ली। 27 जून का विशेष महत्व है क्योंकि आज ही के दिन साल 2008 में 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व थल सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन हुआ। इसी दिन दिल्ली में स्थित तीन मूर्ति भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय बनाया जाने का निर्णय लिया गया था। भारत एवं विश्व इतिहास में 27 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1759: ब्रिटेन के सेना अधिकारी जनरल जेम्स वोल्फ ने क्यूबेक पर कब्जा जमाने की शुरुआत की।

1838: राष्‍ट्रगीत के र‍चयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्‍याय का जन्‍म।

1867: बैंक ऑफ कैलिफोर्निया का संचालन शुरू।

1893: पंजाब के महाराज रंजीत सिंह का निधन।

1914: अमेरिका ने इथोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किये।

1939: प्रसिद्ध संगीतकार एवं अभिनेता राहुल देव बर्मन का जन्म।

1940: सोवियत सेना ने रोमानिया पर हमला किया।

1957: अमेरिका के लुसिआना और टेक्सास में ऑद्रे तूफान से 526 लोगों की मौत।

1964: तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाया गया।

1967: लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।

1967: भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।

1980: इतालवी विमान के तेरीहिंस सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने से 81 लोगों की मौत।

1981: कंबोडिया ने अपना संविधान अपनाया।

1983: नासा ने अंतरिक्ष यान एस -205 लांच किया।

1998: मलेशिया में कुआलालम्पुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खोला गया।

2007: गोर्डन ब्राउन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

2008: माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2013: नासा ने सूर्य के निरीक्षण के लिए इंटरफेस रीजन इमेजिंग स्‍पेक्‍ट्रोग्राफ को लॉन्‍च किया।

2015: 20वीं शताब्दी के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में एक सत्यजीत राय की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।

2016: भारत मिसाइल टेक्‍नोलॉजी कंट्रोल रिजीम का सदस्‍य बना।

2021: जम्मू में वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादियों ने ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिराए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts