लोकसभा चुनाव में झूठ के दम पर सपा की जीत का घमंड 2027 में जनता चकनाचूर कर देगी: केशव मौर्य

लोकसभा चुनाव, उपचुनाव, घमंड, चकनाचूर कर देगी, केशव मौर्य, उत्तर प्रदेश, राजनीतिक सरगर्मियां, समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव, Lok Sabha elections, by-elections, pride, will shatter, Keshav Maurya, Uttar Pradesh, political activities, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। उपचुनाव को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इन सबके बीच एक-दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा का घमंड 2027 में जनता चकनाचूर कर देगी।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ”सपा के बहादुर अखिलेश यादव भले ही मुंगेरीलाल के सपने देखें लेकिन 2017 और 2022 की तरह 2027 में भी यह पूरे नहीं होंगे और सपा का सफाया हो जाएगा।

कांग्रेस के मोहरे राहुल गांधी के दरबारी अखिलेश यादव को समझ लेना चाहिए कि भाजपा ही वर्तमान है, भाजपा ही भविष्य है। झूठ के सहारे लोकसभा चुनाव में मिली जीत से सपा नेताओं को घमंड हो गया है जिसे 2027 में जनता चकनाचूर कर देगी।”

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख जल्द ही घोषित होने वाली है। इस उपचुनाव को 2027 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इसके लिए सपा और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही प्रत्याशियों के नामों पर मंथन भी शुरू हो गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts