कारगिल विजय दिवस: बहादुर जवानों के शौर्य का सुनहरा पन्ना, पराक्रम और बलिदान की याद दिलाता है: प्रियंका गांधी

कारगिल विजय दिवस, भारतीय सैन्य इतिहास, सुनहरा पन्ना, बहादुर जवानों के शौर्य, पराक्रम, बलिदान, प्रियंका गांधी, वायनाड लोकसभा सीट, कांग्रेस प्रत्याशी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, Kargil Vijay Diwas, Indian military history, golden page, valour of brave soldiers, valour, sacrifice, Priyanka Gandhi, Wayanad Lok Sabha seat, Congress candidate, party general secretary Priyanka Gandhi,

नई दिल्ली। वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha Seat) पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) भारतीय सैन्य इतिहास (Indian Military History) का वह सुनहरा पन्ना है जो हमें हमारे बहादुर जवानों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की याद दिलाता है।

देश हमेशा हमारे वीर शहीदों का ऋणी रहेगा: प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध (Kargil War) में हमारी सेना के जांबाजों ने दुर्गम परिस्थितियों का सामना करते हुए जान की बाजी लगाकर दुश्मन को भगाया और हिमालय की ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराकर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को नमन! देश हमेशा हमारे वीर शहीदों का ऋणी रहेगा। जय हिंद!

अमर शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर मेरा शत्-शत् नमन: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि भारत की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) पर मेरा शत्-शत् नमन। उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा।

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts