झारखंड: झामुमो विधायक रामदास बने मंत्री, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

झारखंड, झामुमो विधायक रामदास बने मंत्री, राज्यपाल संतोष गंगवार, गोपनीयता की शपथ, झारखंड मुक्ति मोर्चा, विधायक रामदास सोरेन, घाटशिला विधायक, Jharkhand, JMM MLA Ramdas became minister, Governor Santosh Gangwar, oath of secrecy, Jharkhand Mukti Morcha, MLA Ramdas Soren, Ghatsila MLA,

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक रामदास सोरेन ने शुक्रवार को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। घाटशिला विधायक ने राज्य मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की जगह ली है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने यहां राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो नीत गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और कई सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में रामदास सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चंपई सोरेन ने बुधवार को मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद रामदास सोरेन को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। चंपई आज दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। चंपई ने दावा किया था कि राज्य सरकार की “मौजूदा कार्यशैली और नीतियों” ने उन्हें उस पार्टी को छोड़ने के लिए मजबूर किया, जिसकी उन्होंने कई वर्षों तक सेवा की।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन (48) को जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चंपई 2 फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने और 4 जुलाई को सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद चंपई ने 3 जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

चंपई ने 28 अगस्त को झारखंड विधानसभा के सदस्य और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को लिखे पत्र में वरिष्ठ आदिवासी नेता ने कहा कि उन्हें झामुमो की मौजूदा कार्यशैली से परेशान होकर पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts