जैस्मिन भसीन नेट वर्थ: जैस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। टीवी के अलावा उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। इन दिनों वह काफी चर्चा में हैं। हाल ही में कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से उनकी आंखों की रोशनी चली गई। फिलहाल उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है।
View this post on Instagram
कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से आंखों में होने लगा अचानक दर्द
आपको बता दें कि, हाल ही में जैस्मिन भसीन दिल्ली में एक इवेंट में गई थीं। जिसके लिए उन्होंने कॉन्टैक्ट लेंस लगाए थे। इसे लगाते ही एक्ट्रेस की आंखों में अचानक दर्द होने लगा। दर्द इतना बढ़ गया कि वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाईं। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी आंखों की रोशनी चली गई। फिलहाल एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि जैस्मिन भसीन के पास कितनी संपत्ति है।
जैस्मिन भसीन की कुल नेटवर्थ 41 करोड़ से ज्यादा
इनकी गिनती टीवी इंडस्ट्री की महंगी अभिनेत्रियों में होती है। एक्ट्रेस ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ‘दिल से दिल तक’ शो से लेकर ‘नागिन’ तक टीवी सीरियल में काम किया है। जिसकी वजह से वह घर-घर में मशहूर हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैस्मिन भसीन की कुल नेटवर्थ 41 करोड़ से ज्यादा है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास मुंबई में एक आलीशान घर है। जिसकी कीमत के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। साथ ही कोटा में भी उनका एक और घर है। जिसमें एक्ट्रेस का परिवार रहता है।
View this post on Instagram
जैस्मिन भसीन भी महंगी कारों की शौकीन
हर सेलेब्रिटी की तरह जैस्मिन भसीन भी महंगी कारों की शौकीन हैं। जिसमें ऑडी और मर्सिडीज जैसी कारें शामिल हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी कार के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। इन सबके अलावा जैस्मिन भसीन महंगे हैंडबैग की भी शौकीन हैं। एक्ट्रेस के कलेक्शन में कई बड़े ब्रांड्स के बैग शामिल हैं। जिनकी कीमत लाखों में है। हाल ही में एक्टर अली गोनी ने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन के लिए एक पोस्ट शेयर कर उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगी थी।