पैरालिंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों ने पदकों की झड़ी लगाई; आज भी पदक की उम्मीद, देखें पूरा शेड्यूल

पैरालिंपिक 2024, भारतीय एथलीट, शेड्यूल, पेरिस पैरालिंपिक 2024, शानदार प्रदर्शन, क्वालीफिकेशन स्पर्धा, Paralympics 2024, Indian athletes, schedule, Paris Paralympics 2024, great performance, qualification event,

पेरिस पैरालिंपिक 2024 का छठा दिन: पेरिस पैरालिंपिक 2024 का पांचवां दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। सोमवार 2 सितंबर को भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक जीते। जिसमें सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक और नितेश कुमार ने पुरुषों की एसएल3 बैडमिंटन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा भारत ने तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते।

पैरालिंपिक 2024 में भारत 15 पदकों के साथ पदक तालिका में 12 पायदान की छलांग लगाकर 15वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, आज यानी 3 सितंबर को छठे दिन भी पदकों की उम्मीदें हैं। जिसमें स्टार निशानेबाज अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन एसएच1 क्वालीफिकेशन स्पर्धा में हिस्सा लेंगी।

जिसके बाद दोनों के पदक के लिए फाइनल में भिड़ने की उम्मीद है। भाग्यश्री जाधव शॉट-पुट के फाइनल में होंगी, जबकि पूजा महिला रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। आइए पैरालिंपिक 2024 के छठे दिन भारत के कार्यक्रमों पर एक नजर डालते हैं-

पेरिस पैरालिंपिक 2024 के छठे दिन भारत का कार्यक्रम

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts