पेरिस ओलंपिक के पहले दिन इन खेलों से पदकों की दौड़ शुरू करेगा भारत

भारत, एथलीट्स हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन, क्वाल‍िफ‍िकेशन मुकाबले खेलेंगे, शूटिंग, टेनिस, टेबल टेनिस, हॉकी शामिल, पेरिस ओलंपिक, India, athletes will play hockey, tennis, badminton, qualification matches, shooting, tennis, table tennis, hockey included, Paris Olympics,

पहले दिन भारत के एथलीट्स हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन में क्वाल‍िफ‍िकेशन मुकाबले खेलेंगे। वहीं शूटिंग में मेडल आ सकता है। Paris Olympic Day 1 Live, 27 July 2024: पेरिस ओलंप‍िक 2024 में भारत आज कई खेलों में हिस्सेदारी कर रहा है। इनमें शूटिंग, टेनिस, टेबल टेनिस, हॉकी शामिल हैं।

पेरिस ओलंपिक के पहले दिन (शनिवार) के लिए भारत का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)

बैडमिंटन

पुरुष एकल ग्रुप मैच: लक्ष्य सेन बनाम केविन कॉर्डन (ग्वाटेमाला) (शाम 7:10 बजे)

पुरुष युगल ग्रुप मैच: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम लुकास कोरवी और रोनन लाबर (फ्रांस) (रात 8 बजे)

महिला युगल ग्रुप मैच: अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो बनाम किम सो यियोंग और कोंग ही योंग (कोरिया) (रात 11:50 बजे)

मुक्केबाजी

महिलाओं का 54 किलोग्राम प्रारंभिक दौर का मैच: प्रीति पवार बनाम थी किम एन वो (वियतनाम) (दोपहर 12:05 बजे)

हॉकी

पूल बी मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड (रात 9 बजे)

रोइंग

पुरुष एकल स्कल्स: पंवार बलराज (दोपहर) 12:30 बजे)

टेबल टेनिस

पुरुष एकल प्रथम राउंड: हरमीत देसाई बनाम जैद अबो (यमन) (शाम 7:15 बजे)

टेनिस

पुरुष युगल प्रथम राउंड: रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी बनाम एडौर्ड रोजर-वेसलिन और फैबियन रेबुल (फ्रांस) (दोपहर 03:30 बजे)

शूटिंग

10 मीटर मिश्रित टीम योग्यता: संदीप सिंह/ इलावेनिल वलारिवन, अर्जुन बाबूता/ रमिता जिंदल (दोपहर 12:30 बजे)

10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष योग्यता: अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह (दोपहर 02 बजे)

10 मीटर एयर पिस्टल महिला योग्यता: मनु भाकर और रिदम सांगवान

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts