भारत और विश्व का इतिहास 22 जुलाई 2024 सोमवार

आज का इतिहास, 22 जुलाई 2024, आज का इतिहास, इतिहास, इस दिन, इस दिन का इतिहास, इतिहास के तथ्य, इस दिन का इतिहास, ऐतिहासिक, विश्वयुद्ध, ऐतिहासिक, आज, इतिहासविद्, इतिहास का पाठ, इतिहासप्रेमी, इतिहासग्राम, इतिहासप्रेमी, ओटीडी, इतिहासआज, विश्व इतिहास, अमेरिकी इतिहास, इंस्टा इतिहास, हिस्टोरिया, इतिहासज्ञ, ऐतिहासिक तथ्य, क्या आप जानते हैं, इतिहास, स्टोरिया, द्वितीय विश्व युद्ध, इतिहासदैनिक, इतिहास प्रेमी, तथ्य, जानकारी, अपना इतिहास जानें, ब्रिटिश इतिहास, इस्लामी इतिहास, अनुसरण करें, सार्वजनिक इतिहास, today history, 22 July 2024, today history, history, this day, history of this day, history facts, history of this day, historical, worldwar, historical, today, historian, history lesson, historylover, historygram, historylovers, otd, historytoday, world history, US history, insta history, historia, historian, historical facts, did you know, history, storia, world war 2, historydaily, historylovers, facts, information, know your history, british history, islamic history, follow, public history,

प्रत्‍येक राष्‍ट्र का अपना ध्‍वज होता है। अपना ध्वज एक स्‍वतंत्र देश होने का संकेत है। भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज की अभिकल्‍पना स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वैंकैयानन्‍द ने की थी। इसे इसके वर्तमान स्‍वरूप में आजादी के कुछ दिन पहले 22 जुलाई 1947 को कॉन्‍स्‍टीट्यूशन हॉल में आयोजित की गई भारतीय संविधान सभा की बैठक के दौरान अंगीकार किया गया। इसे राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

15 अगस्‍त 1947 और 26 जनवरी 1950 के बीच इसे भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज के रूप में अपनाया गया और इसके पश्‍चात भारतीय गणतंत्र ने इसे अपनाया। स्‍वतंत्र भारत का पहला राष्‍ट्रध्‍वज प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने फहराया था। यह पहला राष्‍ट्रध्‍वज दिल्‍ली के आर्मी बैटल ऑनर्स मेस के पास संरक्षित है। सामूहिक चेतना का प्रतीक तिरंगे का सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। संविधान में नागरिक दायित्‍वों में एक राष्‍ट्रध्‍वज का सम्‍मान भी है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1918- भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में शहीद।

1947- संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया।

1969- सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

1981- भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह ऐपल ने कार्य करना शुरू किया।

1988- अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।

1999- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्ययोजना लागू।

2001 – शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने।

2003- इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटों की मौत।

2004 – शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।

2005 – आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।

2008 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।

2009 – 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण।

2012- प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

जन्म

1894 – सरदार तेजा सिंह अकरपुरी – पहली लोकसभा के सदस्य।

1898 – विनायकराव पटवर्धन- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक।

1923 – मुकेश- सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक।

1933 – हिम्मत शाह – भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार।

1949 – रीता बहुगुणा जोशी – महिला राजनीतिज्ञ तथा 17वीं लोकसभा की सांसद रहीं।

1959 – अनंत कुमार – भाजपा राजनीतिज्ञ एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री (रसायन और उर्वरक) रहे।

1965 – संदीप पांडेय – ‘रेमन मैगसेसे पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।

1970 – देवेन्द्र फडणवीस- महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री।

निधन

1933 – यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त – भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।

1968 – मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी – भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता थीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts