31 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1948 में आज ही के दिन भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना हुई थी। 1940 में 31 जुलाई को ही स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह को फांसी दे दी गई थी। 1880 में आज ही के दिन प्रसिद्ध हिंदी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म हुआ था। 1933 में 31 जुलाई को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ दिया था।
31 जुलाई का इतिहास (31 July Ka Itihas) इस प्रकार हैः
- 2010 में आज ही के दिन 34वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व धरोहर समिति ने जयपुर के 18वीं सदी के जंतर-मंतर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया था।
- 2010 में 31 जुलाई को ही बिलियर्ड प्रशिक्षक सुभाष अग्रवाल को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया था।
- 2007 में 31 जुलाई को ही भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड दिया गया था।
- 2006 में 31 जुलाई के दिन ही फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी थी।
- 1993 में आज ही के दिन भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता में उद्घाटन हुआ था।
- 1992 में आज ही के दिन सितार वादक पंडित रविशंकर मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- 1950 में आज ही के दिन भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
- 1948 में 31 जुलाई को ही भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना हुई थी।
- 1982 में 31 जुलाई को ही सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया था।
- 1933 में 31 जुलाई को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा था।
- 1924 में आज ही के दिन मद्रास प्रेसिडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया था।
31 जुलाई का इतिहास (31 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1880 में आज ही के दिन प्रसिद्ध हिंदी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म हुआ था।
- 1907 में 31 जुलाई के दिन ही भारत के प्रसिद्ध विद्वान और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का जन्म हुआ था।
- 1916 में आज ही के दिन प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का जन्म हुआ था।
- 1922 में 31 जुलाई के दिन ही अमेरिकी लेखक बिल केसिंग का जन्म हुआ था।
31 जुलाई को हुए निधन
- 1980 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी का निधन हुआ था।
- 1940 में 31 जुलाई को ही स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह को फांसी की सजा दी गई थी।
- 1941 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवक आशुतोष दास का निधन हुआ था।
- 1968 में आज ही के दिन भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर का निधन हुआ था।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...