हेमंत सोरेन फिर बने झारखंड के मुख्यमंत्री, जेल से रिहा होने के बाद ली शपथ

हेमंत सोरेन, झारखंड के मुख्यमंत्री, जेल से रिहा, ली शपथ, 13वें मुख्यमंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा, सत्तारूढ़ गठबंधन, Hemant Soren, Jharkhand Chief Minister, released from jail, took oath, 13th Chief Minister, Jharkhand Mukti Morcha, ruling coalition,

नेता हेमंत सोरेन ने गुरुवार शाम को सीएम पद की शपथ ली। वे राज्य के 13वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। हेमंत ने तीसरी बार राज्य की कमान संभाली है। इससे पहले चंपई सोरेन ने बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

नई दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन ने गुरुवार शाम को सीएम पद की शपथ ली। वे राज्य के 13वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। इससे पहले चंपई सोरेन ने बुधवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद JMM नेता हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। हेमंत ने तीसरी बार राज्य की कमान संभाली है। हले दावा किया जा रहा था कि हेमंत 7 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने रांची में चंपई सोरेन के आवास पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल का नेता चुना।

गठबंधन का फैसला हेमंत के पक्ष में: चंपई

राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद चंपई सोरेन ने कल कहा, “मैंने झामुमो नीत गठबंधन के फैसले के अनुसार इस्तीफा दिया है। राज्य में हमारा गठबंधन मजबूत है।” उन्होंने आगे कहा, “हेमंत के साथ क्या हुआ, यह सभी जानते हैं। उनके जाने के बाद गठबंधन के सहयोगियों ने मुझे राज्य की जिम्मेदारी दी। अब गठबंधन ने हेमंत सोरेन के पक्ष में फैसला किया है।” साथ ही हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में नई सरकार के गठन की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण के बारे में पूछे जाने पर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही सब कुछ बता दिया जाएगा। हेमंत तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं।

पिछले महीने 28 जून को रिहा हुए

राज्यपाल से मिलने वाले राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल में चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता, भाकपा (माले) विधायक विनोद सिंह भी शामिल थे।

हेमंत सोरेन को पिछले महीने 28 जून को हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा किया गया था। कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वे करीब 5 महीने जेल में रहे। साल की शुरुआत में 31 जनवरी को गिरफ्तारी से पहले हेमंत ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। हेमंत ऐसे समय में फिर से राज्य की कमान संभाल रहे हैं, जब यहां कुछ ही महीनों (नवंबर-दिसंबर) में विधानसभा चुनाव होने हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts