बीजेपी यूपी में अगर थोड़ी भी कमजोर होती तो, इन सीटों अपनी जीत हांसिल कर सकीती थी इंण्डिया पार्टी

बीजेपी, Lok Sabha Elections Analysis, अमरोहा लोकसभा, लोकसभा चुनाव, बसपा, मुजाहिद हुसैन, कांग्रेस, उत्तर प्रदेश लोकसभा, मुजाहिद हुसैन, BJP, Lok Sabha Elections Analysis, Amroha Lok Sabha, Lok Sabha Elections, BSP, Mujahid Hussain, Congress, Uttar Pradesh Lok Sabha, Mujahid Hussain,

Lok Sabha Elections Analysis: अमरोहा लोकसभा पर बीजेपी के कंवर सिंह तंवर ने 476506 वोट हासिल किए। उनके सामने कांग्रेस के उम्मीदवार दानिश अली को 447836 वोट मिले। यहां हर-जीत का अंतर 28670 था। इस सीट बसपा के मुजाहिद हुसैन को 164099 वोट मिले।

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में काफी घमासान हुआ है, इस दौरान कांग्रेस और सपा से कहीं न कहीं चूक हुई है। उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के परिणामों पर गौर करें तो बसपा ने 16 सीटों के नतीजों को प्रभावित किया है। जहां बसपा को BJP और उसके सहयोगी दलों के जीत के अंतर से ज्यादा वोट मिले हैं। इनमें से 14 सीटें BJP ने और 2 सीटें आरएलडी और अपना दल ने जीती हैं।

इन सभी सीटों की जानकारी हम आपको देंगे लेकिन उदाहरण के तौर पर कहानी को उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट से समझते हैं, जहां सपा ने इंडिया अलायंस के तहत यह सीट TMC को दे दी थी और टीएमसी के ललितेशपति त्रिपाठी यहां से चुनाव लड़ रहे थे।

उनका मुकाबला बीजेपी के विनोद कुमार बिन्द से था। यहां बीजेपी की जीत हुई और वोट मिले 459982, उनके सामने TMC के त्रिपाठी को 415910 वोट हासिल हुए। गौर करिए कि यहां हार-जीत का अंतर 44072 था और बसपा के उम्मीदवार हरीशंकर को 155053 वोट हासिल हुए।

बसपा ने किन सीटों पर बिगाड़ा सपा-कांग्रेस का खेल?

1. अकबरपुर

अकबरपुर लोकसभा में बीजेपी के देवेन्द्र सिंह (भोले सिंह) ने चुनाव जीता। उन्हें 517423 वोट मिले, उनका मुकाबला सपा के राजाराम पाल से था, जिन्हें 473078 वोट मिले। यहीं बसपा के उम्मीदवार को 73140 वोट मिले। हार जीत का अंतर 44345 था।

2. अलीगढ़ लोकसभा

अलीगढ़ लोकसभा से बीजेपी के सतीश कुमार गौतम ने 501834 वोट हासिल किए और सपा के उम्मीदवार बिजेंद्र सिंह (486187 वोट) को 15647 वोटों से हारा दिया। यहीं बसपा के उम्मीदवार हितेन्द्र कुमार को 123929 वोट मिले।

3. अमरोहा लोकसभा

अमरोहा लोकसभा पर बीजेपी के कंवर सिंह तंवर ने 476506 वोट हासिल किए। उनके सामने कांग्रेस के उम्मीदवार दानिश अली को 447836 वोट मिले। यहां हर-जीत का अंतर 28670 था। इस सीट से बसपा के मुजाहिद हुसैन को 164099 वोट मिले।

4. बांसगांव लोकसभा

बांसगांव लोकसभा से बीजेपी के कमलेश पासवान ने 428693 वोट हासिल किए। उनके सामने कांग्रेस के सदल प्रसाद थे, जिन्हें 425543 वोट मिले। यहां हार जीत का अंतर 3150 वोट रहा और बसपा के प्रत्याशी को 64750 वोट मिले।

5. बिजनौर लोकसभा

बिजनौर लोकसभा पर RLD के चंदन चौहान ने 404493 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। उनके सामने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीपक को 366985 वोट मिले। यहां हार का अंतर 37508 था और बसपा के उम्मीदवार विजेंदर सिंह को 218986 वोट मिले।

6. देवरिया लोकसभा

देवरिया लोकसभा सीट पर BJP के शशांक मनी ने जीत हासिल की है, उन्हें 504541 वोट मिले जबकि उनके सामने कांग्रेस के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह को 469699 वोट मिले। यहां हार का अंतर 34842 था और बसपा को 45564 वोट मिले।

7. फर्रुखाबाद लोकसभा

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर BJP के मुकेश राजपूत ने जीत दर्ज की, उन्हें 487963 वोट मिले, उनके सामने समाजवादी पार्टी के नवल किशोर शाक्य को 485285 वोट मिले। यहां हार का अंतर सिर्फ 2678 था और बसपा के उम्मीदवार क्रान्ति पांडे को यहां 45390 वोट मिले।

8. फतेहपुर सीकरी लोकसभा

फतेहपुर सीकरी लोकसभा से बीजेपी के राजकुमार चाहर ने जीत हासिल की, उन्हें 445657 वोट मिले, उनके सामने कांग्रेस के रामनाथ सिंह को 402252 वोट मिले। यहां हार का अंतर 43405 था और बसपा के उम्मीदवार ने 120539 वोट हासिल किए।

9. हरदोई लोकसभा

हरदोई लोकसभा से बीजेपी के जय प्रकाश ने वोट हासिल किए। उनके सामने समाजवादी पार्टी की ऊषा वर्मा को 458942 वोट मिले। यहां हार जीत का अंतर 27856 रहा और बसपा के उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर को 122629 वोट मिले।

10. मेरठ लोकसभा

मेरठ लोकसभा पर बीजेपी के अरुण गोविल ने जीत दर्ज की, उन्हें 546469 वोट मिले, जबकि उनके सामने समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा को 535884 वोट मिल सके, यहां हार जीत का अंतर 10585 रहा और बसपा को 870225 वोट मिले।

11. मिर्ज़ापुर लोकसभा

मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने जीत दर्ज की, उन्हें 471631 वोट मिले, उनके सामने समाजवादी पार्टी के रमेश चंद को 433821 वोट मिले। यहां हार जीत का अंतर 37810 रहा और बसपा को 144446 वोट मिले।

12. मिश्रिख लोकसभा

मिश्रिख लोकसभा सीट पर बीजेपी के अशोक कुमार रावत ने जीत दर्ज की, उन्हें 475016 वोट मिले जबकि समाजवादी पार्टी की संगीता राजवंशी को 441610 वोट मिले। यहां हार जीत का अंतर 33406 रहा और बसपा को 111945 वोट मिले।

13. फूलपुर लोकसभा

फूलपुर लोकसभा से बीजेपी के प्रवीण पटेल ने जीत दर्ज की है। उन्हें 452600 वोट मिले। उनके सामने समाजवादी पार्टी के अमरनाथ सिंह मौर्य को 448268 वोट मिले। यहां हार जीत का अंतर सिर्फ 4332 रहा और बसपा के उम्मीदवार जगन्नाथ पाल को 82586 वोट मिले।

14. शाहजहांपुर लोकसभा

शाहजहांपुर लोकसभा से बीजेपी के अरुण कुमार सागर ने जीत दर्ज की है। उन्हें 592718 वोट मिले। सपा की प्रत्याशी को ज्योत्सना गोंड को यहां 537339 वोट मिले। यहां हार जीत का अंतर 55379 रहा। वहीं बसपा के उम्मीदवार को 91710 वोट मिले।

15. उन्नाव लोकसभा

उन्नाव लोकसभा में स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी को 616133 वोट मिले जबकि समाजवादी पार्टी की अन्नु टंडन को यहां 580315 वोट मिले। यहां हार जीत का अंतर 35818 था और बसपा को 72527 वोट मिले।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts