सोने-चांदी की कीमत आज 2 जुलाई 2024: महीने के दूसरे दिन 2 जुलाई को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 72,410 रुपये और मुंबई में 10 ग्राम की कीमत 72,270 रुपये है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक किलोग्राम चांदी की कीमत 90,300 रुपये है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का खुदरा भाव क्या है…
मुंबई में आज का सोने का भाव
मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में सोने का भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव करीब 66,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव करीब 72,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने का खुदरा भाव 66,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने का भाव 72,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
शहर 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
- चेन्नई 66,840 72,920
- कोलकाता 66,240 72,270
- गुरुग्राम 66,390 72,410
- लखनऊ 66,390 72,410
- बेंगलुरु 66,240 72,270
- जयपुर 66,390 72,410
- पटना 66,290 72,310
- भुवनेश्वर 66,240 72,270
- हैदराबाद 66,240 72,279
मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने का ताजा भाव
आप घर बैठे आसानी से सोने का ताजा भाव जान सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल फोन से एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करनी होगी। 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव जान सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते ही आपको एसएमएस आएगा, जिसमें सोने के भाव के बारे में जानकारी दी जाएगी।
सोने की शुद्धता की पहचान
सोने की शुद्धता की पहचान के लिए ISO (भारतीय मानक संगठन) द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट के सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट का बिकता है और कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होता है, सोना उतना ही शुद्ध माना जाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट करीब 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% तांबा, चांदी, जस्ता जैसी अन्य धातुएं मिलाकर आभूषण बनाए जाते हैं। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन इससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट का सोना बेचते हैं।
हॉलमार्क का ध्यान रखें
सोना खरीदते समय उसकी गुणवत्ता का ध्यान रखें। ग्राहकों को हॉलमार्क मार्क देखकर ही खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) निर्धारित करता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालित, नियम और विनियम है।