कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं ये लाल सेब, FSSAI ने भी किया बैन, जानें कैसे करें जांच

कैंसर, जानलेवा बीमारियां, लाल सेब, FSSAI, बैन, कैसे करें जांच, केमिकल, कैल्शियम कार्बाइड, प्राधिकरण, Cancer, deadly diseases, red apple, FSSAI, ban, how to check, chemical, calcium carbide, authority,

नई दिल्ली। जब भी सेब खरीदने की बात आती है तो ज्यादातर लोग लाल चमकदार सेब चुनते हैं, लेकिन ये सेब आपकी सेहत के लिए जहर का काम करते हैं। ये एक या दो नहीं बल्कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं। इन्हीं में से एक है वैक्सिंग जो सेब को चमकदार बनाती है, जिसे बाहर से देखा जा सकता है।

वहीं दूसरी तरफ एक और चीज है जो सेब के अंदर डाली जाती है। ये वैक्स से भी ज्यादा खतरनाक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने इस पर बैन लगा दिया है। प्राधिकरण ने सेब की जांच करने का तरीका भी बताया है।

सेब को पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला केमिकल

दरअसल, अगर आपको बाजार में कोई बहुत चमकदार सेब दिखे तो आपको उसे लेने से बचना चाहिए। इसकी वजह ये है कि ऐसे सेब को केमिकल से पकाया जाता है। इसे खाने से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा हो सकता है। ये खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मानकों पर भी खरा नहीं उतरता था। ऐसे में लोगों को इस सेब से बचाने के लिए FSSAI ने इस पर बैन लगा दिया है। लाल सेब हो सकते हैं खतरनाक

विशेषज्ञों के अनुसार, सेब की बढ़ती मांग को पूरा करने और मोटा मुनाफा कमाने के लिए कुछ लोग सेब को केमिकल लगाकर पकाते हैं। ये केमिकल बेहद खतरनाक होते हैं। इनमें कई ऐसे केमिकल होते हैं, जिनमें कैल्शियम कार्बाइड और इससे निकलने वाली एसिटिलीन गैस शामिल है। इनसे पके सेब दिखने में लाल होते हैं, लेकिन ये शरीर के लिए जहर का काम करते हैं। FSSAI ने इस पर रोक लगा दी है।

सेब खरीदने का ये है सही तरीका

अगर आप फल खाने के शौकीन हैं, तो प्राकृतिक रूप से पके फल ही खरीदें। लाल और चमकदार फलों से बचना चाहिए। ये केमिकल से पकाए जाते हैं। वहीं, बाजार में जानकार दुकानदार से ही सेब खरीदें। इसके साथ ही FSSAI ने कहा है कि छिलके पर काले धब्बे वाले सेब न खरीदें।

सेब खरीदने के बाद ये करें

FSSAI के अनुसार, अगर आप बाजार से सेब खरीद रहे हैं, तो जांच लें कि कहीं बहुत लाल सेब पर काले धब्बे तो नहीं हैं। अगर ऐसा है, तो इन्हें खाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही खाने से पहले सेब को अच्छी तरह से धो लें। हाथों से रगड़कर साफ कर लें। इससे उस पर जमी गंदगी या खतरनाक रसायन साफ हो जाएंगे।

सेब पर मोम है या नहीं, इसकी पहचान कैसे करें

सेब को चमकदार बनाने के लिए उस पर मोम लगाया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए सेब खरीदने के बाद उसमें कुछ मिनट के लिए पानी डालकर रखें। इसके बाद उसे साफ करके चाकू से खुरचें। अगर उसमें से हल्की सफेद परत निकलती है, तो समझ लें कि उस पर मोम का इस्तेमाल किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts