भीषण गर्मी के कहर से मरने लगी गोमती नदी की मछलियां

गोमती नदी, मछलियां, मछली पकड़ने वालों की मौज, गर्मी ऐसा कहर बरपा, उत्तर प्रदेश, भीषण गर्मी, मायावती, मुख्यमंत्री योगी, Gomti river, fishes, fishermen having fun, heat wreaking havoc, Uttar Pradesh, severe heat, Mayawati, Chief Minister Yogi,

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी ऐसा कहर बरपा रही है मानो आसमान से आग बरस रही हो, गांव के नदी, नाले और तालाब भी अब सूख चुके हैं। गोमती नदी का जलस्तर भी कम हो गया है। जिससे मछलियां मरकर ऊपर आ गई हैं। लोग मछली पकड़ने के लिए नदी पर पहुंच रहे हैं। यह नजारा देखने लायक है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के ओलंदगंज विसर्जन घाटी की है।

आकाश आनंद 47 दिन में ही परिपक्व हो गए! बीएसपी की मजबूरी या मायावती की रणनीति?

दरअसल भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि, जगह-जगह बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत भी मिली है। लेकिन कल गर्मी इतनी भीषण थी कि तापमान 45 डिग्री से ऊपर था। जिससे जानवरों का भी हाल बेहाल रहा। इस बीच गोमती नदी का जलस्तर कम होने के कारण अंबेडकरनगर के बसखारी विकास खंड क्षेत्र के मसड़ा झील में मछलियों के मरने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण गोमती नदी का जलस्तर कम हो गया है। पानी में ऑक्सीजन की मात्रा भी कम होने लगी है। इसके कारण मछलियां मर रही हैं। रविवार को बड़ी संख्या में मछलियां नदी में उतरती नजर आईं।

शाहजहांपुर को मुख्यमंत्री योगी की एक और सौगात, बनेगा विकास प्राधिकरण

गौरतलब है कि गर्मी के कारण तालाब जलाशय नहर का पानी सूख गया है। अब स्थिति यह है कि गोमती नदी का जलस्तर भी कम हो गया है। जिसके कारण गोमती नदी में मछलियों के मरने की घटना सामने आई है। रविवार को जब कुछ संस्थान नदी की सफाई करने पहुंचे तो हजारों की संख्या में मछलियां नदी में उतरती देख हैरान रह गए। जिसके बाद उन्होंने सिंचाई विभाग को इसकी सूचना दी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts