एटा के जशरथपुर क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव मिला

एटा, जशरथपुर क्षेत्र, अज्ञात युवती, शव मिला, उत्तर प्रदेश, 40 वर्षीय अज्ञात युवती, उत्तर प्रदेश समाचार, 40 वर्षीय अज्ञात महिला, Etah, Jasrathpur area, unidentified girl, body found, Uttar Pradesh, 40-year-old unidentified girl, Uttar Pradesh news, 40-year-old unidentified woman,

एटा: उत्तर प्रदेश में एटा जिले के जशरथपुर क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवती का शव पाया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जशरथपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव के एक खेत में रविवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला।

सुबह खेत में गये लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि शव पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। संबंधित थानाध्यक्ष से मामले की विस्तार से जांच करने को कहा गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts