कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट में होंगे पेश, मानहानि केस में आज आ सकता है फैसला

कांग्रेस, सांसद, राहुल गांधी, सुल्तानपुर, कोर्ट, राहुल गांधी संसद, सुल्तानपुर, Bharat Jodo Nyay Yatra, Congress MP Rahul Gandhi, Defamation Case, Karnataka Assembly Elections, Sultanpur MP/MLA Court, Congress, MP, Rahul Gandhi, Sultanpur, Court, Rahul Gandhi Parliament, Sultanpur, Bharat Jodo Nyay Yatra, Congress MP Rahul Gandhi, Defamation Case, Karnataka Assembly Elections, Sultanpur MP/MLA Court, कांग्रेस, एमपी, राहुल गांधी, सुल्तानपुर, कोर्ट, राहुल गांधी संसद, सुल्तानपुर, भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मानहानि केस, कर्नाटक विधानसभा चुनाव, सुल्तानपुर एमपी/एमएलए कोर्ट,

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद के मानसून सत्र के बीच आज (26 जुलाई 2024) अचानक यूपी के सुल्तानपुर में MP MLA कोर्ट पहुंच गए हैं। मानहानि केस में राहुल गांधी को सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट ने तलब किया है।

इससे पहले उन्हें 2 जुलाई को भी बुलाया गया था, लेकिन तब राहुल गांधी नहीं पहुंच पाए थे। कोर्ट में राहुल के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने तब केस की सुनवाई के लिए नई तारीख मांगी थी, जिसके बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को 26 जुलाई को पेश होने को कहा था। मामले में जल्द ही सुनवाई शुरू होगी। इसी साल फरवरी में जमानत मिली थी।

इससे पहले इस केस में 20 फरवरी 2024 को भी सुनवाई हुई थी। तब राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर थे और वे यात्रा रोककर इस सुनवाई में पहुंचे थे। 20 फरवरी को कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को 25-25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी।

2018 में दर्ज हुआ था मानहानि का केस

सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल ने 8 मई 2018 को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में आयोजित एक जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री को हत्यारा कहा था। जब विजय मिश्रा ने यह केस दर्ज कराया था, तब वे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे।

दोषी पाए जाने पर उन्हें 2 साल की जेल हो सकती है

केस दर्ज कराने वाले विजय मिश्रा के वकील का कहना है कि अगर इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलते हैं, तो राहुल गांधी को 2 साल तक की सजा हो सकती है। हालांकि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राहुल को जमानत दे दी थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts