भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस कमिश्नरेट पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस कमिश्रनेट, कमीशन रेट, भाजपा विधायक, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, Police commissionerate, commission rate, BJP MLA, opened front against the government, BJP MLA Dr. GS Dharmesh,

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा छावनी से भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आगरा पुलिस कमिश्नरेट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा, पुलिस मनमानी कर रही है और भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही। जबकि, भूमाफिया को संरक्षण दिया जा रहा है। जिससे प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है। भाजपा विधायक ने कहा है कि, ये आगरा में पुलिस की कमिश्नरेट नहीं, कमीशन की रेट हो गई है।

भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने एक प्रेस नोट जारी किया है। इसमें उन्होंने आगरा पुलिस कमिश्नरेट की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, आगरा में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कुछ एसीपी यूपी के मुख्यमंत्री की अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति को पलीता लगा रहे हैं।

भूमाफिया और अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस उन्हें सरंक्षण दे रही है। भाजपा के दायित्ववान कार्यकर्ताओं को गंभीर धाराओं में जेल भेज रही है। पुलिस की लचर पैरवी के कारण न्यायालय से भूमाफिया और अपराधी आए दिन बरी हो रहे हैं। एक सप्ताह पहले छत्ता पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया। मगर, दो घंटे बाद ही उसे थाने से छोड़ दिया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, आगरा पुलिस कमिश्रनेट नहीं बल्कि पुलिस की कमीशन की रेट हो गयी है। कमिश्नरेट बनने के बाद जिले में पुलिस की वसूली और बढ़ गई है। बाजारों में नोटिस के नाम पर वसूली की जा रही है। जिससे सरकार ही स्वच्छ छवि खराब हो रही है। इसको लेकर साक्ष्यों के साथ जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts