कोरियोग्राफर जानी मास्टर को बड़ा झटका, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच वापस लिया गया राष्ट्रीय पुरस्कार

कोरियोग्राफर, जानी मास्टर, बड़ा झटका, यौन उत्पीड़न, राष्ट्रीय पुरस्कार, बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रकोष्ठ, Choreographer, Jani Master, Big Shock, Sexual Harassment, National Award, Best Choreography Category, Ministry of Information and Broadcasting, National Film Awards Cell,

नई दिल्ली। साउथ और हिंदी फिल्मों के मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ ​​जानी मास्टर को एक और बड़ा झटका लगा है। ‘मेघम करुक्काथा’ गाने के लिए जानी मास्टर का ‘बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी’ में दिया गया राष्ट्रीय पुरस्कार वापस ले लिया गया है।

कोरियोग्राफर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने यह फैसला लिया है। साथ ही उन्हें समारोह में शामिल होने से भी रोक दिया गया है।

आपको बता दें कि कोरियोग्राफर जानी मास्टर बलात्कार के आरोप में 19 सितंबर से जेल में बंद हैं। 8 अक्टूबर को उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए जमानत भी मिल गई थी, लेकिन अब भारत सरकार ने जानी से उनका राष्ट्रीय पुरस्कार वापस लेने का फैसला किया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रकोष्ठ ने बयान जारी कर बताया कि जानी मास्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित कर दिया गया है। उप निदेशक इंद्राणी बोस द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में लिखा है, ‘आरोप की गंभीरता और मामले के न्यायालय में होने के तथ्य को देखते हुए, शेख जानी के वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।’

तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर 21 वर्षीय लड़की ने शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। POCSO के तहत मामला दर्ज होने के बाद 19 सितंबर को गोवा में विशेष अभियान दल (SOT) ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts