दिल्ली में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते NBCC के DGM गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली, CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते NBCC के DGM गिरफ्तार, CBI ने बड़ी कार्रवाई, DGM विवेक पोपली, रिश्वत लेते गिरफ्तार, विवेक पोपली से पूछताछ, CBI अधिकारी, Delhi, CBI's big action, NBCC DGM arrested while taking bribe, CBI took big action, DGM Vivek Popli, arrested while taking bribe, Vivek Popli questioned, CBI officer,

CBI Arrested NBCC DGM: दिल्ली में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने NBCC के DGM विवेक पोपली को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उन्हें 5 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। विवेक पोपली लद्दाख के लेह इलाके में तैनात थे। वे फिलहाल दिल्ली में मौजूद थे। वे कल रिश्वत की रकम लेने दिल्ली आए थे। CBI ने उन्हें एक विशेष ट्रैप के तहत हिरासत में लिया। हिरासत में लेने के बाद CBI की टीम विवेक पोपली से पूछताछ कर रही है।

लद्दाख में एक प्रोजेक्ट के लिए कथित तौर पर रिश्वत की मांग

इस बारे में CBI अधिकारियों ने जानकारी दी है। इस संदर्भ में CBI अधिकारियों ने बताया कि आरोपी DGM ने लद्दाख में एक प्रोजेक्ट के संबंध में एक ठेकेदार से कथित तौर पर 11 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। अधिकारियों ने आगे बताया कि वे पीड़ित ठेकेदार से रिश्वत की रकम तय करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। DGM ने 5 लाख रुपये की रिश्वत की रकम पर सौदा तय किया था।

सीबीआई ने आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

इसके साथ ही अधिकारियों ने जानकारी दी कि आरोपी बुधवार शाम को दिल्ली में कथित तौर पर रिश्वत की रकम ले रहा था। इसी दौरान उसे रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि एनबीसीसी एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, जो मुख्य रूप से बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन से जुड़ा काम करती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts