धान खरीद से पहले सीएम भगवंत मान सभी जिलों के डीसी के साथ करेंगे बैठक

धान खरीद, सीएम भगवंत मान, डीसी के साथ करेंगे बैठक, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, Paddy procurement, CM Bhagwant Mann, will hold a meeting with DC, Chief Minister Bhagwant Singh Mann,

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज राज्य के सभी जिलों के डीसी के साथ अहम बैठक करेंगे। उक्त उच्च स्तरीय बैठक कपास की खरीद के प्रबंधों को लेकर हो रही है। सीएम मान चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। यह बैठक दोपहर करीब 1 बजे शुरू होगी। बैठक के बाद कपास की खरीद पर अहम फैसला लिया जा सकता है।

इससे पहले पराली प्रबंधन को लेकर हुई थी बैठक

बता दें कि एक दिन पहले यानी सोमवार को सीएम मान ने पराली प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की थी। उक्त बैठक में धान के बारे में किसानों को जागरूक करने को लेकर चर्चा हुई थी। सभी डीसी को किसानों को जागरूक करने के आदेश दिए गए थे। कृषि विभाग किसानों को मशीनरी उपलब्ध कराएगा, जिसके लिए ‘उन्नत किसान’ ऐप लॉन्च किया गया।

आज से शुरू होगी धान की खरीद

सीएम मान ने कहा था कि 1 अक्टूबर यानी आज से धान की सरकारी खरीद शुरू हो रही है। आज से धान की फसल की बिक्री शुरू हो जाएगी। किसान आज से अपनी धान की फसल सरकार को बेच सकेंगे। यह फैसला कल हुई बैठक में लिया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts