हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल-प्रियंका, बजरंग-विनेश का नाम शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024, कांग्रेस, राहुल-प्रियंका, Haryana Assembly Elections 2024, Congress, Rahul-Priyanka,

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, अब सभी पार्टियों ने प्रचार के लिए कमर कस ली है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024, कांग्रेस, राहुल-प्रियंका, Haryana Assembly Elections 2024, Congress, Rahul-Priyanka,

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, बजरंग पुनिया और विनेश फोगट का नाम भी शामिल है। इसके अलावा कन्हैया कुमार, सुप्रिया श्रीनेत, राज बब्बर, प्रताप सिंह बाजपा, राजीव शुक्ला और इमरान प्रतापगढ़ी भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं।

हरियाणा में 90 सीटों पर होने वाले चुनाव (Haryana Election 2024) में कांग्रेस ने 89 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि भिवानी सीट पर कांग्रेस माकपा उम्मीदवार कामरेड ओम प्रकाश को समर्थन देगी। हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts