रोहित शर्मा रिकॉर्ड: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान इतिहास रच सकते हैं। रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2 अगस्त से 7 अगस्त तक कोलंबो में खेली जाएगी। इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से 30 जुलाई तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा अब सिर्फ टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में ही भारत की कप्तानी करते हैं।
बनेगा ‘शतकों’ का शानदार रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान ‘हिटमैन’ की नजर एक ऐसे शानदार रिकॉर्ड पर होगी, जिसे बनाकर कोई बल्लेबाज महानता की हद छू लेता है। अगर रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान दो शतक लगाने में सफल हो जाते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ‘शतकों’ का एक बड़ा रिकॉर्ड बना लेंगे। रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 50 शतक पूरे कर लेंगे। ऐसा करके ‘हिटमैन’ भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास
भारत के लिए अब तक सिर्फ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 से ज्यादा शतक लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 और विराट कोहली के नाम 80 शतक हैं। रोहित शर्मा के नाम फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 48 शतक हैं। अगर रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में दो और शतक लगा देते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक पूरा करने वाले दुनिया के नौवें और भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50+ शतक लगाने वाले भारतीय
1. सचिन तेंदुलकर – 100 शतक (टेस्ट – 51 और वनडे – 49)
2. विराट कोहली – 80 शतक (टेस्ट – 29, वनडे – 50 और टी20 – 1)
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक
2. विराट कोहली (भारत) – 80 शतक
3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71 शतक
4. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 63 शतक
5. जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 62 शतक
6. हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) – 55 शतक
7. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 54 शतक
8. ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) – 53 शतक
9. डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 49 शतक
10. रोहित शर्मा (भारत) – 48 शतक
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक
2. विराट कोहली (भारत) – 80 शतक
3. रोहित शर्मा (भारत) – 48 शतक
4. राहुल द्रविड़ (भारत) – 48 शतक
5. वीरेंद्र सहवाग (भारत) – 38 शतक
6. सौरव गांगुली (भारत) – 38 शतक
7. सुनील गावस्कर (भारत) – 35 शतक
8. मोहम्मद अजहरुद्दीन (भारत) – 29 शतक
9. शिखर धवन (भारत) – 24 शतक
10. वीवीएस लक्ष्मण (भारत) – 23 शतक
रोहित शर्मा के रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 159 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 31.34 की औसत से 4231 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने 262 वनडे मैचों में 49.12 की औसत से 10709 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने वनडे में 31 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने 59 टेस्ट मैचों में 45.47 की औसत से 4138 रन बनाए हैं। टेस्ट में रोहित शर्मा ने 12 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें 1 दोहरा शतक भी शामिल है।