वृक्षारोपण अभियान: 7 वर्षों में 168 करोड़ वृक्षारोपण का दावा, आज प्रदेश में 36.50 करोड़ नए पौधे रोपे जाएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 168 करोड़ प्लांटेशन, उत्तर प्रदेश, वृक्षारोपण महाभियान, ग्राम पंचायत, पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर निगम, Chief Minister Yogi Adityanath, 168 crore plantation, Uttar Pradesh, tree plantation campaign, Gram Panchayat, Panchayat President, District Panchayat President, Nagar Panchayat President, Municipal Council President, Municipal Corporation,

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश में 36.50 करोड़ पौधे लगाने के कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद पूरे प्रदेश में ‘पेड़ लगाओ, वृक्ष बचाओ’ के संकल्प का एक पेड़ मां के नाम अभियान तेजी से शुरू किया जाएगा। इसके लिए हर जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं और सभी जिलों को लक्ष्य देकर अभियान को सफल बनाने को कहा गया है। आज 20 जुलाई को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण अभियान के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले ग्राम पंचायत, पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर निगमों के मेयर आदि जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया था और सभी का सहयोग मांगा था।

7 साल में 168 करोड़ से अधिक पौधे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि सरकार के प्रयासों से पिछले 7 साल में 168 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। थर्ड पार्टी ऑडिट में यह जानकारी भी सामने आई है कि इनमें से 75-80 फीसदी पौधे सुरक्षित हैं। इस साल की भीषण गर्मी और लंबे समय तक चली लू को कोई नहीं भूल पाएगा। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए 20 जुलाई का अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। 20 जुलाई को एक बार फिर पूरा प्रदेश वृक्षारोपण के महाभियान में शामिल होने जा रहा है। इस बार हमारा लक्ष्य 36.50 करोड़ पौधे लगाने का है। यह बड़ा लक्ष्य है, इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।

‘एक पेड़ मां के नाम’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाभियान को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता पहली जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर देशवासी को ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के लिए प्रेरित किया है। उत्तर प्रदेश का हर नागरिक उनकी भावना से जुड़ेगा और इस वर्ष के ‘वन महोत्सव’ को अभूतपूर्व सफल बनाने में अपना योगदान देगा। हमें न केवल पेड़ लगाने हैं, बल्कि उनकी सुरक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। पीएम-सीएम आवास योजना के लाभार्थी सहजन के पौधे लगाएं। सड़कों के किनारे और डिवाइडर पर पौधे लगाए जा सकते हैं। नदी किनारे उपयुक्त स्थानों पर पौधे लगाए जाएं।

अमृत सरोवर के पास पौधरोपण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अमृत सरोवर के पास नदी किनारे पौधे लगाएं। पौधरोपण से नदियां बारहमासी होंगी। पीपल, पक्कड़, जामुन, आम, नीम, गुटील, बरगद, हरसिंगार, मौलश्री, चितवन, अर्जुन आदि पौधे लगाएं। पक्कड़ की एक शाखा भी होती है। इसे निराश्रित गोशाला में लगाया जा सकता है। पूर्वजों, महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों की याद में उद्यान बनाएं। पेड़ लगाना जितना जरूरी है, उसका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। ऐसे में पौधे लगाने के साथ-साथ ट्री-गार्ड भी लगाएं। कौन-सा पौधा कौन और कैसे लगाएगा, यह भी सुनिश्चित करें। पेड़ लगाने के बाद सेल्फी लें और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेल्फी लें और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड भी करें। हमें जल स्तर को सही रखने के लिए जल संरक्षण पर काम करना होगा। हर गांव में कम्पोस्ट पिट तैयार करने के लिए भी प्रयास करने होंगे। हम सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचना होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पिछले 7 सालों में किए गए प्रयासों का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश को कार्बन क्रेडिट के रूप में 200 करोड़ रुपए मिलने जा रहे हैं। इसका लाभ उन 25 हजार किसानों को मिलेगा, जिन्होंने इस अभियान में अपना योगदान दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts