भाजपा ने 10 साल के कार्यकाल में कोई काम नहीं किया, दिखाने के लिए कुछ नहीं: भूपेंद्र हुड्डा

भाजपा, 10 साल के कार्यकाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस, भूपेंद्र हुड्डा, कानून व्यवस्था, BJP, 10 years tenure, former Chief Minister Bhupinder Singh Hooda, Congress, Bhupinder Hooda, law and order,

रोहतक। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि 2014 से सत्ता में नहीं होने के बावजूद कांग्रेस अपने काम के नाम पर वोट मांग रही है, जबकि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास अपने 10 साल के कार्यकाल में दिखाने के लिए एक भी काम नहीं है। हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुछ हासिल नहीं कर सकी, इसलिए वह अपने काम का हिसाब नहीं दे पा रही है और कांग्रेस से जवाब मांग रही है। हरियाणा में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने 15 जुलाई को हरियाणा मांगे हिसाब अभियान की शुरुआत की थी, जिसके तहत वह बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं समेत कई मुद्दों पर भाजपा को घेर रही है।

सत्ताधारी पार्टी विपक्ष से मांग रही हिसाब

हुड्डा ने कहा, सत्ताधारी पार्टी विपक्ष से हिसाब मांग रही है। ऐसी हास्यास्पद बात राज्य के इतिहास में पहली बार हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने काम का हिसाब दिया है, चाहे वह सत्ता में रही हो या विपक्ष में, क्योंकि “हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है।” हुड्डा ने भाजपा नेता अमित शाह के महेंद्रगढ़ दौरे का भी जिक्र किया, जिस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने हरियाणा मांगे हिसाब अभियान को लेकर हुड्डा पर निशाना साधा था। 16 जुलाई को पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था, हुड्डा साहब, आपको 10 साल के कुशासन और हरियाणा को विकास से वंचित रखने का हिसाब देना होगा।

हरियाणा की जनता कांग्रेस से हिसाब मांगेगी

महेंद्रगढ़ में आयोजित सम्मेलन में शाह ने कहा था, नौकरियों में भ्रष्टाचार, जातिवाद फैलाने, दलितों के साथ अन्याय और भाई-भतीजावाद का हिसाब दीजिए। आपको क्या हिसाब चाहिए? हम आपको चीजों का हिसाब देंगे और हरियाणा की जनता कांग्रेस से हिसाब मांगेगी। विकास से जुड़े अमित शाह के आरोपों पर पलटवार करते हुए हुड्डा ने कहा, अमित शाह जिस स्थान पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, वह महेंद्रगढ़ का केंद्रीय विश्वविद्यालय था। वह हमसे विकास का हिसाब मांग रहे थे। उस केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला कांग्रेस के समय रखी गई थी और उसका निर्माण हमारे समय में हुआ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts