भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

हर दिन इतिहास, अतीत का सफर, आज, साल के 199वें दिन पर, माउंटबेटन योजना, भारतीय स्वतंत्रता, इतिहास, भारत स्वतंत्रता विधेयक, ब्रिटिश संसद, भारतीय एवं विश्व इतिहास, Every day history, journey to the past, today, on the 199th day of the year, Mountbatten Plan, Indian Independence, History, India Independence Bill, British Parliament, Indian and World History,

नयी दिल्ली। हर दिन इतिहास के झरोखों से अतीत का सफर करते हुए आज हम साल के 199वें दिन पर आ पहुंचे हैं। अब इस साल के 166 दिन बाकी हैं। 18 जुलाई का दिन भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में महत्वपूर्ण है। तीन जून 1947 को प्रस्तुत की गई माउंटबेटन योजना के आधार पर ब्रिटिश संसद में चार जुलाई, 1947 को भारत स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया था। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1630-स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।

1857-बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।

1861-भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म।

1872-ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया।
इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।

1918-नोबेल पुरस्कार सम्मानित दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म।

1927-प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मेहदी हसन का जन्म।

1947-भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।

1948-भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक पीरू सिंह का निधन।

1951-उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।

1973-अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।

1980-भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया।
टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।

1982-हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जन्म।

1985-सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1994-ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।

1996-भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म।

1999-विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन।

2000-रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

2002-डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12वें राष्ट्रपति चुने गए।

2003-वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।

2004-अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।

2005-मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।

2007-भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

2008-भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।

2010-केरल के प्रोफेसर जोसफ पर आठ लोगों ने हमला किया और उन पर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके हाथ काट डाले।

2012-भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन।

2012-किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।

2016-हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन।

2017-सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का निधन।

2022-भारतीय सिनेमा के ख्याति प्राप्त पार्श्वगायक और ग़ज़ल गायक भूपिंदर सिंह का निधन।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts