नया विश्व रिकॉर्ड: एक पेड़ मां के नाम अभियान, इंदौर में 12 घंटे में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे: अमित शाह

नया विश्व रिकॉर्ड, एक पेड़ मां, नाम अभियान, इंदौर, 11 लाख पौधे, नया विश्व रिकॉर्ड कायम, स्वच्छ शहर इंदौर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, New world record, one tree mother, name campaign, Indore, 11 lakh plants, new world record set, clean city Indore, Union Home Minister Amit Shah, Urban Development Minister Kailash Vijayvargiya,

इंदौर में 12 घंटे में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 14 जुलाई (रविवार) को महज 12 घंटे के भीतर 11 लाख पौधे रोपकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जाएगी और इस पौधारोपण अभियान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक पेड़ मां के नाम

उन्होंने बताया कि इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 2,649 स्थानों पर कुल 51 लाख पौधे लगाने का अभियान चल रहा है और इनमें से 11 लाख पौधे रविवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच सीमा सुरक्षा बल की रेवती शूटिंग रेंज के विशाल परिसर में रोपे जाएंगे।

कई संगठनों और लोगों ने दिए 20 करोड़ के पौधे

विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार और आमजन की भागीदारी से आयोजित विश्व के इस सबसे बड़े पौधारोपण कार्यक्रम में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे और वे स्वयं भी एक पौधा लगाएंगे। नगरीय विकास मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए कई संगठनों और लोगों ने स्वेच्छा से हमें करीब 20 करोड़ के पौधे दिए हैं।

नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी बड़े स्तर पर चल रही है

उन्होंने बताया कि अपने एक दिवसीय इंदौर दौरे के दौरान शाह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश के सभी 55 जिलों में प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालयों का उद्घाटन भी करेंगे। विजयवर्गीय ने बताया कि पौधारोपण के मामले में असम के मौजूदा विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इंदौर में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी बड़े स्तर पर चल रही है।

9,21,730 पौधे लगाने का रिकॉर्ड पहले ही बन चुका है

‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, असम के उदलगुड़ी में राज्य सरकार के वन विभाग ने पिछले साल 13 से 14 सितंबर के बीच 24 घंटे के भीतर 9,21,730 पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शहर में 12 घंटे के भीतर 11 लाख पौधे लगाने के अभियान की निगरानी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के 100 से अधिक प्रतिनिधि रविवार को मौके पर मौजूद रहेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts