मुकेश अंबानी ने पाकिस्तान में मचाई धूम! गूगल सर्च लिस्ट में पहले स्थान पर, पाकिस्तानियों ने और क्या-क्या सर्च किया?

नई दिल्ली: देश और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी पाकिस्तान में भी काफी लोकप्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में साल 2024 की गूगल सर्च लिस्ट में वह पहले स्थान पर हैं। पाकिस्तान के लोगों ने मुकेश अंबानी के बारे में कई चीजें सर्च की हैं। इसमें इनकी नेटवर्थ से लेकर बेटे की शादी तक शामिल है।

गूगल ने एक डेटा जारी किया है जिसमें बताया गया है कि साल 2024 में पाकिस्तानियों ने क्या-क्या सर्च किया। इसमें पाकिस्तानियों ने सबसे ज्यादा मुकेश अंबानी और उनके परिवार के बारे में सर्च किया। पाकिस्तानियों ने गूगल पर जो क्वेरी सर्च की उनमें मुकेश अंबानी की नेटवर्थ, मुकेश अंबानी का बेटा, मुकेश अंबानी के बेटे की शादी, मुकेश अंबानी का घर आदि शामिल रहे।

भारत के बारे में और क्या सर्च किया?

मुकेश अंबानी के बारे में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा, सिंध, पंजाब और इस्लामाबाद से लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया।

मुकेश अंबानी के अलावा पाकिस्तानियों ने भारत से जुड़ी कई और चीजों के बारे में सर्च किया। इसमें बॉलीवुड फिल्में और कुछ शो रहे। सबसे ज्यादा ‘हीरामंडी’ फिल्म को सर्च किया गया। इसके अलावा 12वीं फेल, एनिमल, स्त्री 2, मिर्जापुर और बिग बॉस के बारे में भी सर्च किया।

कितनी है अंबानी की नेटवर्थ?

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 90.7 बिलियन डॉलर है। वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 17वें स्थान पर हैं। कुछ महीने पहले तक मुकेश अंबानी इस सूची में 11वें स्थान पर थे। बाद में इनकी नेटवर्थ में गिरावट आ गई। इस साल अभी तक मुकेश अंबानी को 5.62 बिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts

Leave a Comment