Election Results 2024: रुझानों में हरियाणा में बड़ा उल्टफेर, अब BJP को मिला बहुमत

Election Results 2024, हरियाणा में बड़ा उल्टफेर, अब BJP को मिला बहुमत, हरियाणा विधानसभा चुनाव, शुरूआती रुझान, Election Results 2024, Big upset in Haryana, now BJP gets majority, Haryana assembly elections, initial trends,

Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने पहले बढ़त बनाई लेकिन कुछ देर बाद ही बड़ा उलट फेर हो गया। इसमें अब भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। वही कांग्रेस रुझानों में काफी पीछे हो गई है।

शुरुआती रुझानों के मुताबिक इस समय भाजपा 43 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 34 सीटों पर आगे हैं। अगर यही रुझान परिणाम में बदलते हैं तो भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनायेगी। वहीं, कांग्रेस को बड़ा झटका भी लगेगा। दरअसल, कांग्रेस के कई नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।

वहीं कुछ देर पहले मीडिया के सामने आए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिलने जा रहे हैं हालांकि यह दावे कितने सही होंगे यह तो अभी कुछ देर बाद ही साफ हो जाएगा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts