सिंह के किंग… अर्शदीप ने T20I में रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

अर्शदीप सिंह, T20I में रचा इतिहास, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, क्रिकेट, मैच, खेल समाचार, Arshdeep Singh, created history in T20I, Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal, cricket, match, sports news,

अर्शदीप सिंह: अर्शदीप सिंह ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया और भारत के लिए 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। भारत की जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। अर्शदीप के अलावा वरुण चक्रवर्ती ने भी 3 विकेट लिए।

इस मैच के दौरान अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया। अर्शदीप टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वह अब तक 11 बार ऐसा कर चुके हैं। इसके साथ ही वह अब युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या से भी आगे निकल गए हैं। इन तीनों गेंदबाजों ने अब तक T20I में 10 बार 3 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।

फिलहाल अर्शदीप सिंह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 2022 में 33 विकेट, 2023 में 26 विकेट और 2024 में अब तक T20I में 25 विकेट लिए हैं। अर्शदीप को इसी वजह से टी20 फॉर्मेट में भारत का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज माना जाता है। इसके साथ ही अर्शदीप ने 2022 से अब तक टी20I में कुल 55 विकेट लिए हैं। इस दौरान वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने।

T20I में भारत के लिए सर्वाधिक 3 विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

11 बार – अर्शदीप सिंह, 10 बार- युजवेंद्र चहल, 10 बार- कुलदीप यादव, 10 बार – हार्दिक पंड्या

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts