मुंबई ने शेष भारत पर 274 रनों की बढ़त बना ली है

मुंबई, शेष भारत, 274 रनों की बढ़त, इकाना स्टेडियम, ईरानी ट्रॉफी, विकेट यश दयाल रन आउट, तनुश कोटियन, शम्स मुलानी, Mumbai, Rest of India, lead by 274 runs, Ekana Stadium, Irani Trophy, wickets Yash Dayal run out, Tanush Kotian, Shams Mulani,

लखनऊ: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई और शेष भारत के बीच ईरानी ट्रॉफी का मुकाबला चल रहा है। ईरानी ट्रॉफी का चौथा दिन स्पिनरों के नाम रहा। इस दौरान स्पिनरों ने पूरे दिन में 11 विकेट चटकाए।

सिर्फ एक विकेट यश दयाल रन आउट हुए। पहले तीन दिनों का मैच बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के नाम रहा। मैच के चौथे दिन शेष भारत ने पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 289 रनों से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान पूरी टीम 10 ओवर में 416 रनों पर ऑलआउट हो गई।

तनुश कोटियन और शम्स मुलानी ने 3-3 विकेट लिए और मोहित अवस्थी को दो विकेट मिले। शेष भारत के पहली पारी में आउट होने पर मुंबई को 121 रनों की बढ़त मिली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 40 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं।

अभी मुंबई की टीम ने शेष भारत पर 274 रनों की बढ़त ले ली है। मुंबई की टीम ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे। शेष भारत के 393 रनों पर ध्रुव जुरेल के आउट होने के बाद पूरी टीम ने मात्र 23 रन बनाने में छह विकेट खो दिए। इसके बाद 396 रनों के स्कोर पर शम्स मुलानी की गेंद पर अभिमन्यु ईश्वरन भी आउट हो गए। अभिमन्यु ने 292 गेंदों पर 191 रन बनाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts