यहां इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर मिल रही है 54% तक की छूट, ड्राइविंग लाइसेंस और RTO की जरूरत नहीं

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, डिस्काउंट, ड्राइविंग लाइसेंस, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन, इंडियन फेस्टिवल, इलेक्ट्रिक स्कूटर, स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, Electric two-wheeler, discount, driving license, e-commerce platform Amazon, Indian festival, electric scooter, smart electric scooter,

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ सेल चल रही है। यहां कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इन्हें 50 फीसदी तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। हम आपको ऐसे ही 3 मॉडल्स के बारे में बता रहे हैं। इसमें ग्रीन फ्लाइंग इलेक्ट्रिक स्कूटर, EOX E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर और कोमाकी X-ONE स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं। इन सभी मॉडल्स को आसान EMI पर भी खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

EOX E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Amazon पर 1,30,000 रुपये की कीमत के साथ लिस्टेड है। हालांकि, इस पर फिलहाल 54% का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके चलते इसे 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं इसे 2,938 रुपये की EMI पर भी खरीदा जा सकता है। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 80Km है। इसमें 250 वॉट की BLDC मोटर और 32AH 60V की बैटरी दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 25Km/h है। इसमें DLR लैंप और फ्रंट में हाई रेजोल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। इस स्कूटर के लिए RTO रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है।

ग्रीन उड़ान इलेक्ट्रिक स्कूटर

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Amazon पर 69,000 रुपये की कीमत के साथ लिस्टेड है। हालांकि, इस पर फिलहाल 51% का डिस्काउंट मिल रहा है। जिससे इसे 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं इसे 1,665 रुपये की EMI पर भी खरीदा जा सकता है। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 60Km है। इसमें 250 वॉट की मोटर दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 25Km/h है। इसमें 10 इंच के व्हील दिए गए हैं। इसे 4 से 6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस स्कूटर के लिए RTO रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है।

कोमाकी X-ONE स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Amazon पर 49,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्टेड है। हालांकि, फिलहाल इस पर 24% का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके चलते इसे 37,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, इसे 1,851 रुपये की EMI पर भी खरीदा जा सकता है। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 25Km है। इसकी टॉप स्पीड 25Km/h है। इसमें 10-इंच के व्हील दिए गए हैं। इसे 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस स्कूटर के लिए RTO रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts