Lucknow: धान खरीद के लिए 4,000 क्रय केंद्र स्थापित, पश्चिमी UP में मंगलवार से खरीद

धान खरीद, 4000 क्रय केंद्र स्थापित, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, न्यूनतम समर्थन मूल्य, Paddy purchase, 4000 purchase centers established, Hardoi, Lakhimpur Kheri, Sitapur, Lucknow, Minimum Support Price,

लखनऊ। एक अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरू हो जाएगी। लखनऊ संभाग के जनपदों में अलग-अलग तिथियों में खरीद होगी। हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में एक अक्टूबर तथा लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ एक नवंबर को खरीद होगी।

इस ग्रेड के धान का मूल्य यह होगा

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,300 रुपये और धान ग्रेड ए का 2,320 रुपये प्रति क्विटंल निर्धारित किया गया है। किसानों को धान की उतराई, छनाई और सफाई की मद में 20 रुपये प्रति ¨क्वटल की दर से प्रतिपूर्ति की जाएगी। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य खरीद एजेंसियों के कुल 4,000 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

योगी सरकार ने किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया है। खाद्य-रसद विभाग की तरफ से धान खरीद के लिए एक सितंबर से पंजीकरण शुरू हो गया था। प्रदेश के जनपदों में 30 दिन में अब तक लगभग 32,000 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है।

4,000 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,300 रुपये व धान ग्रेड ए का 2,320 रुपये प्रति क्वटल निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 4,000 खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

कृषि विभाग के मुताबिक खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान से आच्छादित क्षेत्रफल 61.24 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष धान का उत्पादन 265.54 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है और औसत उत्पादन लगभग 43.36 ¨क्वटल प्रति हेक्टेयर अनुमानित है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपदों में एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू होगी, जो 31 जनवरी तक चलेगी।

यह खरीद पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली,आगरा, अलीगढ़ और झांसी संभाग में होगी। वहीं, लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में भी धान खरीद इसी अवधि में होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया The Speed News के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts